[ad_1]
हाइलाइट्स
फाइनल मुकाबले में आदिल राशिद ने मेलबर्न की तेज पिचों पर कमाल की स्पिन गेंदबाजी की
उन्होंने गुगली गेंदों से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया, बीच के ओवरों में रन गति पर लगाई लगाम
मेलबर्न. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 137 रन ही बनाने दिये. इंग्लैंड के गेंदबाजों खास तौर पर बायें हाथ के तेज गेंदबाज सैम करन और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइनअप को इतने दबाव में ला दिया कि प्रतिद्वंद्वी टीम फाइनल में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी.
फाइनल मुकाबले में आदिल राशिद ने मेलबर्न की तेज पिचों पर कमाल की स्पिन गेंदबाजी की, उन्होंने गुगली गेंदों से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया. आदिल ने बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम लगा दी, इस दौरान उन्होंने और सैम कुरैन ने मिलकर 25 डॉट गेंद डालीं. राशिद ने अपने शानदार प्रयास से फिर दिखाया कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पूरे टूर्नामेंट में युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल नहीं कर किस तरह मौका गंवाया.
फिर गुगली में फंसाया सबसे बड़ा विकेट, जब बाबर को किया आउट
पाकिस्तान के दो विकेट गिर चुके थे और इस दौरान एक छोर पर बाबर ने दो चौके लगाये, लेकिन वह रन गति बढ़ाने में जूझते नजर आ रहे थे. आखिर में राशिद की गुगली में फंस गये और इंग्लैंड के इस लेग स्पिनर ने खुद ही कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया. आदिल राशिद ने चार ओवर में एक मेडन से 22 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया. आदिल ने टी20 चौथी बार बाबर आजम को आउट किया है.
प्लान तरीके से तेज पिच पर धीमी बॉलिंग
एमसीजी की पिच पर काफी उछाल और तेजी है, लेकिन कप्तान जॉस बटलर की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गेंदबाजी जोड़ी (करन और राशिद) ने इसके विपरीत गेंदबाजी की, दोनों ने अपनी गेंदों की रफ्तार कम की. राशिद ने 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की जबकि करन ने 126 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जिससे पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिये रन जुटाना मुश्किल हो गया.
T20 WC Final: बाबर आजम आखिर क्यों लेना चाहते थे गेंदबाजी? जोस बटलर ने टॉस में ही बना दिया प्रेशर
पाकिस्तान की टीम इतिहास का आखिरी पन्ना लिखने के लिए है तैयार, जानें 1992 से क्या है मिलता-जुलता
आदिल ने बल्लेबाजों को बांध दिया
बाबर आजम (28 गेंद में 32 रन) और मोहम्मद रिजवान (14 गेंद में 15 रन) ने सतर्क शुरूआत की जैसा कि वे पिछले एक साल से करते रहे हैं. लेकिन करन ने कोण लेती फुल लेंथ पर रिजवान को बोल्ड किया. इसके बाद बारी आई आदिल की, उन्होंने पाकिस्तान के इनफार्म बल्लेबाज मोहम्मद हारिस (12 गेंद में 8 रन) राशिद के सामने जूझते नजर आये और उन्हीं की गुगली का शिकार बने. राशिद ने उन्हें शॉट खेलने के लिये ललचाया और वह लांग ऑन पर कैच देकर पवेलियन लौट गए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Adil Rashid, Babar Azam, Pakistan vs England, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 13, 2022, 16:23 IST
[ad_2]
Source link