[ad_1]
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार फाइनल मैच उतरेगी। 2007 में उसे भारत के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, 2009 में उसने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड की बात करें तो वह भी तीसरी बार फाइनल खेलेगा। वहीं, अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के पहले चरण की परीक्षा आज 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही राजधानी की हवा बीते 24 घंटे में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार मध्यम होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
पाकिस्तान के सामने फाइनल में इंग्लैंड की चुनौती
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार फाइनल मैच उतरेगी। 2007 में उसे भारत के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, 2009 में उसने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड की बात करें तो वह भी तीसरी बार फाइनल खेलेगा। 2010 में उसने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं, 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर…
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 का पहला चरण आज
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के पहले चरण की परीक्षा आज 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 30 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली-एनसीआर की हवा अब भी जहरीली, कल से राहत के आसार
राजधानी की हवा बीते 24 घंटे में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार मध्यम होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 14 नवंबर से सतही हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाले पराली के धुएं की दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में हिस्सेदारी घटेगी, जिससे हवा के बेहतर होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
एलन मस्क का एक फैसला पड़ गया भारी
दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी एलन मस्क के एक फैसले से दिग्गज अमेरीकी फार्मा कंपनी एली लिलि के 1,223 अरब रुपये डूब गए। मस्क का ट्विटर पर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लाना महंगा पड़ गया। फिलहाल कंपनी को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link