Home Sports PAK vs ENG: इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान की उड़ाईं धज्जियां, फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान की उड़ाईं धज्जियां, फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

0
PAK vs ENG: इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान की उड़ाईं धज्जियां, फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

[ad_1]

Pakistan vs England ICC T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में पाकिस्तान टीम को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. खिताब जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान से 30 साल पुराना बदला भी ले लिया. पाकिस्तान ने 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को शिकस्त दी थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर पर पाकिस्तानी फैंस का मजाक बनाना शुरू कर दिया है. 

इंग्लैंड ने हासिल की जीत 

इंग्लैंड ने फाइनल मुकाबले में कमाल का खेल दिखाया. इंग्लैंज की तरफ से बेन स्टोक्स ने 52 रनों की पारी खेली. वहीं, सैम कुर्रन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इंग्लैंड के जीतते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया, लोगों ने जमकर मीम शेयर किए. 

दूसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब 

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दूसरी बार जीता है. इससे पहले इंग्लैंड ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मैच में बढ़िया गेंदबाजी और पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 138 रनों का टारगेट दिया. 

ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here