Home Sports T20 WC 2022 Final: इंग्लैंड को 7 महीने पहले जिस शख्स ने हराया था वर्ल्ड कप, अब वही बनाएगा चैंपियन

T20 WC 2022 Final: इंग्लैंड को 7 महीने पहले जिस शख्स ने हराया था वर्ल्ड कप, अब वही बनाएगा चैंपियन

0
T20 WC 2022 Final: इंग्लैंड को 7 महीने पहले जिस शख्स ने हराया था वर्ल्ड कप, अब वही बनाएगा चैंपियन

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 विश्व कप फाइनल: इंग्लैंड और पाकिस्तान की मेलबर्न में टक्कर
इंग्लैंड का दुश्मन अब बना दोस्त, 7 महीने बाद दिलाएगा विश्व कप

नई दिल्ली. T20 का नया वर्ल्ड चैंपियन कौन होगा, इसका फैसला रविवार हो जाएगा. मेलबर्न में खेले जाने वाले फाइनल में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टक्कर होगी. इंग्लैंड के लिए यह खिताबी मुकाबला इसलिए भी खास है कि इस मैच में वो शख्स इंग्लिश टीम के साथ है, जिसने 7 महीने पहले उसे सबसे बड़ा जख्म दिया था. अब वही मरहम लगाएगा. आखिर यह शख्स कौन है और 7 महीने पहले उसने इंग्लैंड को ऐसा क्या जख्म दिया था, जिस पर अब वो मरहम लगाने जा रहा है. आपके मन में भी सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर यह शख्स कौन है तो इसका जवाब है लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड के हेड कोच मैथ्यू मॉट. इंग्लैंड की टीम अगर खिताबी जंग में पाकिस्तान को हराने में कामयाब हो जाती है तो यह इस साल में मॉट का दूसरा आईसीसी वर्ल्ड कप होगा.

अब आपके जहन में यह सवाल उठ रहा होगा कि उन्होंने इस साल कब पहला विश्व कप जीता? तो ऐसा मॉट ने 7 महीने पहले अप्रैल में किया था. तब वो ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के कोच थे और उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने इस साल अप्रैल में इंग्लैंड को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता था. अब वही मॉट इंग्लैंड की मेंस टीम के हेड कोच हैं. उन्होंने इसी साल मई में इंग्लिश टीम की कमान संभाली है. यानी जिस शख्स के कारण इंग्लैंड विश्व कप से महरूम रह गया था. अब वही, इंग्लैंड को वर्ल्ड चैम्पियन बनाएगा.

मॉट मई में इंग्लैंड के कोच बने थे
मॉट को लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड का कोच बने अभी कुछ महीने ही बीते हैं. लेकिन, इतने कम वक्त में ही इंग्लिश टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मॉट की कोचिंग में ही इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसके घर में 7 टी20 की सीरीज में शिकस्त दी थी. उसके बाद टी20 विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को तीन टी20 मैचों की सीरीज में हराया था और अब दमदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचीं है और विश्व चैम्पियन बनने से बस एक कदम दूर है.

T20 WC 2O22: पाकिस्तान-इंग्लैंड निकले भारत से एक कदम आगे, जो टीम इंडिया ने नहीं किया वही करके फाइनल में पहुंचे

पाकिस्तान और इंग्लैंड में कौन है फाइनल का दावेदार? पावरप्ले में कौन सी टीम बादशाह

मॉट ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को विश्व चैम्पियन बनाया
अब यही उम्मीद है कि 7 महीने पहले, जिस तरह मॉट ने इंग्लैंड की महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को तोड़ दिया था. अब वो ठीक इसका उलट करेंगे, और मेंस टीम को चैम्पियन बनाकर पिछले जख्मों पर मरहम लगाने का काम करेंगे. बतौर कोच उनका रिकॉर्ड लाजवाब है. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के साथ मॉट 7 साल रहे हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 2 टी20 विश्व कप और एक वनडे वर्ल्ड कप जीता है. इस रिकॉर्ड को देखते हुए उनके इस बार भी अपने मिशन में सफल होने की पूरी उम्मीद है.

Tags: England, England vs Pakistan, Jos Buttler, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here