Home Sports T20 WC Final: पाकिस्तान की टीम इतिहास का आखिरी पन्ना लिखने के लिए है तैयार, जानें 1992 से क्या है मिलता-जुलता

T20 WC Final: पाकिस्तान की टीम इतिहास का आखिरी पन्ना लिखने के लिए है तैयार, जानें 1992 से क्या है मिलता-जुलता

0
T20 WC Final: पाकिस्तान की टीम इतिहास का आखिरी पन्ना लिखने के लिए है तैयार, जानें 1992 से क्या है मिलता-जुलता

[ad_1]

हाइलाइट्स

1992 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को फाइनल में दी थी शिकस्त.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जोस बटलर ने पहले गेंदबाजी चुनी.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) की टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में सामने आ चुकी हैं. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम 1992 वनडे वर्ल्ड कप के समान शूरू से ही चलती आ रही है. वहीं, अब बाबर आजम (Babar Azam) एंड कंपनी इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास का आखिरी पन्ना रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी पाकिस्तान की टीम को हार झेलनी पड़ी. लेकिन उसके बाद लगातार तीन मैचों में बेहतरीन वापसी कर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में भी जीत का जश्न मनाया. ऐसा ही कुछ 1992 वनडे वर्ल्ड कप में देखने को मिला था. उस दौरान भी पाकिस्तान ने दो हार के साथ शुरुआत की थी. उस दौरान भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान को शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से सामना

इस टी20 वर्ल्ड कप की तुलना पूरी तरह से 1992 के वर्ल्ड कप से हो रही है. उस समय भी पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम को हराकर फाइनल का टिकट काटा था. वहीं, इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान ने नॉकआउट मैच में कीवी टीम को 7 विकेट से हराया. 1992 में फाइनल मैच में पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड की टीम थी और इस बार भी वही हुआ है. पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 22 रनों से शिकस्त देकर खिताबी जीत दर्ज करेगी. एक बार फिर 2022 में पाकिस्तान इतिहास दोहराने की उम्मीद से मेलबर्न में उतरा है.

‘हम जीते नहीं लेकिन पता था कि हम भारत से बेहतर टीम हैं’….शादाब खान ने भारत के खिलाफ हार की अब निकाली भड़ास

1992 में भी पाकिस्तान ने की थी बल्लेबाजी

1992 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और इस बार भी पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फाइनल का नतीजा भी 1992 वर्ल्ड कप की तरह आएगा.

Tags: Pakistan vs England, T20 World Cup 2022, T20 World Cup Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here