Home Sports T20 World Cup Final: बाबर आजम 5 कमियों के कारण नहीं बन सके इमरान खान, रिजवान ने भी दिया धोखा!

T20 World Cup Final: बाबर आजम 5 कमियों के कारण नहीं बन सके इमरान खान, रिजवान ने भी दिया धोखा!

0
T20 World Cup Final: बाबर आजम 5 कमियों के कारण नहीं बन सके इमरान खान, रिजवान ने भी दिया धोखा!

[ad_1]

हाइलाइट्स

फाइनल में पाकिस्तान की ओर से नहीं लगा अर्धशतक
शाहीन अफरीदी अहम मौके पर चोट के कारण हटे

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई में पाकिस्तान की टीम 30 साल पुराना इतिहास नहीं दोहरा सकी. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में (ENG sv PAK) इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न के मैदान पर खेले गए फाइनल में 5 विकेट से हराया. 1992 में इसी मैदान पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था. तब टीम के कप्तान इमरान खान (Imran Khan) थे, लेकिन बाबर की टीम इमरान वाला कारनामा नहीं कर सकी. मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 137 रन बनाए. कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम करेन ने 12 रन देकर 3 विकेट झटके. जवाब में बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिला दी. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के सबसे अधिक 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इससे पहले इंग्लिश टीम ने 2010 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. बाबर इन 5 कमी के चलते इमरान खान के रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सके.

1.इमरान खान 1992 में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने टीम की ओर से सबसे अधिक 72 रन बनाए थे. इस तेज गेंदबाज ने एक विकेट भी लिया. दूसरी ओर बाबर आजम मैच में 32 रन ही बना सके. टीम की ओर से कोई अर्धशतक नहीं लगा.

2.मोहम्मद रिजवान टीम के दूसरे सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं. लेकिन फाइनल में वे 14 गेंद पर 15 रन ही बना सके. वहीं 1992 के फाइनल की बात करें, तो जावेद मियांदाद ने 58 रन बनाकर स्कोर को 200 तक पहुंचाया था.

3.ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज फाइनल में फाइनल में कोई कमाल नहीं दिखा सके. उन्हें गेंदबाजी नहीं मिली. बल्लेबाजी में वे 7 गेंद पर सिर्फ 5 रन बना सके. 1992 में वसीम अकरम ने 18 गेंद पर महत्वपूर्ण 33 रन बनाए थे. इस कारण टीम 249 रन तक पहुंच सकी थी.

4.टी20 वर्ल्ड कप के अहम मौके पर शाहीन शाह अफरीदी चोटिल हो गए. वो जिस समय हटे उस समय इंग्लैंड को 29 गेंद पर 41 रन बनाने थे. वहीं 1992 के फाइनल में वसीम अकमर और मुश्ताक अहमद ने 3-3 विकेट लेकर इंग्लैंड को 227 रन ही रोक दिया था.

T20 World Cup Final: इंग्लैंड की जीत से क्या 5 सबक ले सकती है टीम इंडिया, रोहित शर्मा यहां चूके

5.फाइनल में पाकिस्तान के स्पिनर्स एक ही विकेट ले सके. इफ्तिखार ने 5 गेंद पर 13 रन लुटा दिए. वहीं 1992 में मुश्ताक अहमद के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर आमिर सुहैल ने भी कसी हुई गेंदबाजी की थी.

Tags: Babar Azam, England, Imran khan, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here