Home Sports T20 world Cup Final: स्कूल के दिनों में दोहरा शतक जड़ने वाले जॉस ने इंग्लैंड को बना दिया है T20 वर्ल्ड चैम्पियन

T20 world Cup Final: स्कूल के दिनों में दोहरा शतक जड़ने वाले जॉस ने इंग्लैंड को बना दिया है T20 वर्ल्ड चैम्पियन

0
T20 world Cup Final: स्कूल के दिनों में दोहरा शतक जड़ने वाले जॉस ने इंग्लैंड को बना दिया है T20 वर्ल्ड चैम्पियन

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंग्लैंड ने जीता टी20 विश्व कप 2022 का खिताब
पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एक बार फिर टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है. जॉस बटलर की अगुआई में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया. उन्होंने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया है. कप्तान जोस बटलर (Joss Buttler) ने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड का पूरा साथ दिया. वह शुरुआत के कुछ मैचों में जूझते दिखे थे. लेकिन बाद में उन्होंने न्यूजीलैंड, भारत जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली. वह आज फाइनल मुकाबले में 26 रन बना सके.

बटलर का जन्म 8 सितंबर 1990 में इंग्लैंड में हुआ था. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो विकेटकीपिंग भी करते हैं. वह अपने स्कूल के दिनों से ही क्रिकेट खेलना पसंद करते थे. 2008 में उन्होंने स्कूलिंग के दौरान 50 ओवर के नेशनल स्कूल के मैच में कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने नाबाद 227 रनों की पारी खेली थी.

PAK vs ENG Final LIVE Score: इंग्लैंड के सिर सजा T20 WC का ताज, बेन स्टोक्स ने दिलाई यादगार जीत

जोस ने 2011 में राष्ट्रीय टीम में डेब्यू किया था. जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड गया था. जोस ने अपना पहला मैच भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था. हालांकि, उन्हें इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. क्योंकि, इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर ही भारत को उस मुकाबले में हरा दिया था.

बटलर इंग्लैंड के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 100 इनिंग्स और वनडे करियर में कुल 130 इनिंग्स खेली है. इस दौरान उन्होंने इन दोनों फॉर्मेट्स में क्रमश: 2907 और 4245 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर (162) वनडे मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 2022 में आया था. बटलर के टी20 आईसीसी रैंकिंग की बात की जाए तो वह इस फॉर्मेट में 13वें नंबर पर हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के संन्यास लेने के बाद बटलर को टी20 फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था.

Tags: ENG vs PAK T20, Joss Buttler, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, T20 World Cup Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here