Home Sports इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बेन स्टोक्स से की खास अपील, कहा- वनडे वर्ल्ड कप के लिए लौट आओ

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बेन स्टोक्स से की खास अपील, कहा- वनडे वर्ल्ड कप के लिए लौट आओ

0
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बेन स्टोक्स से की खास अपील, कहा- वनडे वर्ल्ड कप के लिए लौट आओ

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से पीटकर वर्ल्ड चैम्पियन बन गए. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में बेन स्टोक्स दीवार की तरह डट गए और बेहतरीन अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिला दी. एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके बेन स्टोक्स ने 2019 वन वर्ल्ड डे कप भी इंग्लैंड को जिताया था. अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन चाहते हैं कि स्टोक्स अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को डिफेंड करने के लिए एक दिवसीय से रिटायर होने का फैसला पलट देने की अपील की है.

बता दें कि सैम कुरैन और बेन स्टोक्स के टॉप परफार्मेंस से इंग्लैंड को 2010 के बाद दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जिता दिया.

माइकल वॉन ने ट्वीटर पर लिखा, “क्या आप अगले साल 50 ओवर के वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं. बेन स्टोक्स बताइए, एक राष्ट्र पूछ रहा है…” स्टोक्स ने T20 वर्ल्ड कप में छह मैचों में 36.66 की औसत से 110 रन बनाए थे और उन्होंने 6.79 की इकॉनमी रेट से छह विकेट भी लिये.

माइकल वॉन की अपील में दम है
इसमें हैरत की बात नहीं है कि जब वॉन चाहते हैं कि स्टोक्स अपने वनडे संन्यास के फैसले को उलट दें, क्योंकि टीम को बड़े मैचों में जिताने की उनकी क्षमता से वाकिफ हैं. विशेष रूप से तब, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में 84 रन की मैच जिताऊ नाबाद पारी खेली थी, जिसे मैच टाई होने के बाद बाउंड्री काउंट के आधार पर उनकी टीम ने जीता था. क्योंकि सुपर ओवर में भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था.

स्टोक्स का वनडे कैरियर
बता दें कि स्टोक्स ने 19 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज का पहला वनडे खेलने के बाद 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास ले लिया था. वह अपने अंतिम मैच में केवल पांच रन ही बना सके थे. स्टोक्स ने 105 वनडे में 38.98 की औसत से 2,924 रन बनाए हैं. नाबाद 102 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 90 पारियों में स्टोक्स के बल्ले से 3 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं. जबकि एक गेंदबाज के तौर पर उन्होंने 42.39 के औसत और 6.05 के इकॉनमी रेट से 74 विकेट लिये. वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 5/61 है.

Tags: Ben stokes, Michael vaughan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here