Home Sports इमरान खान ने पाकिस्तान की टीम को फाइनल से पहले दिए टिप्स, जिसे बाबर एंड कंपनी ने नहीं माना और….

इमरान खान ने पाकिस्तान की टीम को फाइनल से पहले दिए टिप्स, जिसे बाबर एंड कंपनी ने नहीं माना और….

0
इमरान खान ने पाकिस्तान की टीम को फाइनल से पहले दिए टिप्स, जिसे बाबर एंड कंपनी ने नहीं माना और….

[ad_1]

हाइलाइट्स

फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बना
पाकिस्तान की फाइनल में हार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने टीम को जमकर ट्रोल किया
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे, जिन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बीते रविवार (13 नवंबर) को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बने. फाइनल मैच में पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने टीम को जमकर ट्रोल किया. हालांकि लोगों ने पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की और उसे जुझारू बताया. लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी. मैच के 16वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी के चोटिल होने की भी काफी सुर्खियां बटोरीं.

लेकिन हार के बाद जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है पाकिस्तान के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान इमरान खान का फाइनल से पहले पाकिस्तान टीम को दिया गया खास मैसेज, जिसे पाकिस्तानी टीम अमल में लाई होती तो हो सकता है फाइनल का नतीजा अलग होता और ट्रॉफी पाकिस्तान के कब्जे में होती. हालांकि टीम की हार के बाद इमरान खान का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान की हार को अल्लाह की मर्जी और अफरीदी की चोट पर निराशा जताई है.

बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ा संयोग बना था, जब इसी मैदान पर 30 बरस पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था. तब पाकिस्तान की कप्तानी इमरान खान कर रहे थे. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के पास इतिहास दोहराने का मौका था, लेकिन उन्होंने ये अवसर गवां दिया और टूर्नामेंट के उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा.

imran khan pti

इमरान खान का पाकिस्तान टीम के नाम मैसेज.

इमरान ने दिया था यह मैसेज
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने 1992 के वर्ल्ड कप फाइनल से पहले खिलाड़ियों को क्या मैसेज दिया था. उन्होंने लिखा, “आज पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मेरा संदेश वही है जो मैंने अपनी टीम को 1992 विश्व कप फाइनल में दिया था. पहला- उस दिन का आनंद लें क्योंकि विश्व कप फाइनल में खेलने का मौका शायद ही किसी को आसानी से मिलता है. दूसरा- यदि आप जोखिम लेने के इच्छुक हैं और विरोधियों की गलतियों को भुना सकते हैं तो आप जरूर जीतेंगे.” उन्होंने आगे लिखा, “इसका मतलब है कि आक्रामक होकर खेलना. आपको कामयाबी मिले. पूरा देश आपकी सफलता के लिए दुआ कर रहा है.”

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी -AP

अब इमरान ने टीम की हार पर दिया मैसेज
इमरान खान ने फाइनल में मिली इस हार पर कहा, ‘मुझे यह पता है कि मेरी कौम एक सदमे से गुजर रही है, क्योंकि हम सब उम्मीद लगाकर बैठे थे कि इस बार हम वर्ल्ड कप जीतेंगे. मैं 2-3 चीजें अपनी पूरी बात करने से पहले कहना चाहूंगा, सबसे पहले हार-जीत होती है. मैं अपनी टीम को कहता था कि आखिरी गेंद तक लड़ो, पूरी कोशिश करो. जब एक नतीजा आ जाता है और इंसान ने पूरी कोशिश की होती है, फिर इंसान कहता है कि यह अल्लाह की मर्जी है. मेरी हमेशा यही सोच थी.’

जोस बटलर वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर समंदर किनारे क्यों गए… वायरल VIDEO आपने देखा क्या?

PAK vs ENG Final: जॉस बटलर ने 3 खिलाड़ियों को दिया वर्ल्ड चैम्पियन बनने का श्रेय, बेन स्टोक्स को स्पेशल Thanks

अफरीदी की इंजरी को बताया हार का कारण
इमरान खान ने कहा, “टीम ने बहुत मेहनत की और खासतौर से जिस तरह वह आखिरी गेंद तक कोशिश करते रहे, लेकिन जो इंसान के हाथ में नहीं है. शाहीन अफरीदी को इंजरी हो गई तो इसका तो कोई कुछ नहीं कर सकता था. बदकिस्मती से यह उस टाइम पर हुई, जब बहुत अहम मौका था और फर्क पड़ सकता था. मैं यह नहीं कहता कि हम जीत सकते थे, लेकिन वह उस टाइम पर हुई जब गेम बदल सकता था.’

Tags: Babar Azam, Imran khan, Mohammad Rizwan, PM Imran Khan, Shadab Khan, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here