Home Breaking News मंडे को ‘ऊंचाई’ की कमाई में आई कमी, चौथे दिन किया महज इतना कारोबार

मंडे को ‘ऊंचाई’ की कमाई में आई कमी, चौथे दिन किया महज इतना कारोबार

0
मंडे को ‘ऊंचाई’ की कमाई में आई कमी, चौथे दिन किया महज इतना कारोबार

[ad_1]

फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के बादशाह माने जाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह निर्देशन कला में कितने माहिर हैं। उनकी नई पेशकश ‘ऊंचाई’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अब इस मल्टीस्टारर फिल्म के कलेक्शन में कमी आई है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डेनी डेंजोंगप्पा स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिन सिनेमाघरों में बढ़िया प्रदर्शन किया था। लेकिन चौथे दिन के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से ‘ऊंचाई’ के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितना बिजनेस किया है। 

सूरज बड़जात्या ने इस बार दोस्ती पर आधारित फिल्म बनाई है, जिसकी कहानी सभी के दिलों को छू रही है। यही वजह है कि इस फिल्म ने पहले दिन से बढ़िया प्रदर्शन किया था। ‘ऊंचाई’ ने ओपनिंग डे पर 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया था। जहां पहले दिन फिल्म 2 करोड़ रुपये कमाने में भी असफल रही थी, वहीं दूसरे दिन ‘ऊंचाई’ के कारोबार में उछाल देखा गया था। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 3.64 करोड़ यानी ओपनिंग डे से डबल रहा था। तीसरे दिन यानी रविवार को भी फिल्म के कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिसके मुताबिक फिल्म ने 4.71 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Nick Jonas: 13 साल की उम्र से इस बीमारी से जूझ रहे हैं निक जोनस, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताए शुरुआती लक्षण
शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला था, जिसका एक बड़ा कारण पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को माना जा रहा था। लेकिन चौथा दिन आते-आते फिल्म के बिजनेस में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने मंडे को महज 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 11.66 करोड़ रुपये हो गया है।

Debina Bonnerjee: IVF ट्रीटमेंट को याद कर छलका देबीना का दर्द, बोलीं- बढ़ा हुआ वजन देख लोग समझते थे प्रेग्नेंट

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला 1.81
दूसरा 3.64
तीसरा 4.71
चौथा 1.50
कुल कलेक्शन 11.66
इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं। दोस्त के साथ अपनी दोस्ती निभाने के लिए यह लोग क्या कर गुजरते हैं, फिल्म उसी को पर्दे पर लाती है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ग्रैंड प्रीमियर भी रखा गया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। फिल्म ‘ऊंचाई’ को सूरज बड़जात्या ने लिखा है और खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। वहीं राजश्री बैनर तले बनी यह 60वीं फिल्म है। बर्फीले पहाड़ों के बीच रोमांच और हौसले की कहानी दिखाती है। 

Vir Das: वीर दास ने फिर रद्द किए अपने शोज, जल्द होगा एक बड़ा एलान, विरोध नहीं यह है खास वजह



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here