Home Sports शार्दुल ठाकुर की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने अमन खान को टीम में लिया, पिता भी खेल चुके हैं क्रिकेट

शार्दुल ठाकुर की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने अमन खान को टीम में लिया, पिता भी खेल चुके हैं क्रिकेट

0
शार्दुल ठाकुर की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने अमन खान को टीम में लिया, पिता भी खेल चुके हैं क्रिकेट

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रतिनिधित्व करेंगे. शार्दुल की पूर्व फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ऑलराउंडर अमन खान के लिए ट्रेड किया है. अमन खान घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते है. 25 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता की टीम के लिए डेब्यू किया था. हालांकि, उन्हें आईपीएल 2022 में सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला.

शार्दुल ठाकुर को दिल्ली की टीम 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे, जिसमें करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर चार विकेट शामिल था. उन्होंने हालांकि इस दौरान 10 रन प्रति ओवर के औसत से रन लुटाए थे. बल्ले से उन्होंने 10.81 की औसत और 137.93 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए थे.

आईपीएल आयोजकों ने एक बयान में कहा, ‘‘ आगामी टाटा आईपीएल 2023 के लिए शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स से कोलकाता नाइट राइडर्स में ट्रेड किया है. उभरते हुए ऑलराउंडर अमन खान को कोलकाता नाइट राइडर्स से दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड किया है.’’अमन खान को केकेआर ने 20 लाख रुपये में खरीदा था.

IPL 2023: शार्दुल ठाकुर दिल्ली नहीं अब शाहरुख खान की टीम से खेलेंगे, लगा चुके हैं 6 गेंद पर 6 छक्के

अमन खान मुंबई की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने अब तक 5 लिस्ट ए और 14 टी20 मुकाबले खेले हैं. 25 वर्षीय इस ऑलराउंडर के नाम लिस्ट ए में दो जबकि टी20 में 4 विकेट चटकाया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 166 की स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए हैं. अमन के पिता मुंबई के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं.

अमन खान जूनियर क्रिकेट में शिवाजी पार्क में श्रेयस अय्यर के साथ खेल चुके हैं. अमन के पिता उन्हें तेज गेंदबाज बनाना चाहते थे लेकिन एक सड़क हादसे में चोट लग गई थी. अमन ने पिछले साल मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से डेब्यू किया. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

Tags: Delhi Capitals, IPL, Kolkata Knight Riders, Shardul thakur

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here