[ad_1]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज इंडोनेशिया के बाली रवाना होंगे। पीएम मोदी 14 से 16 नवंबर तक बाली में रहेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को है। करीब 45 घंटे के अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इससे दिल्ली में पंजीकृत पांच लाख वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी के बाद गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर ऐसे वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाई गई थी। साथ ही एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है और अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
G-20 Summit: PM मोदी आज रवाना होंगे बाली, जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज इंडोनेशिया के बाली रवाना होंगे। पीएम मोदी 14 से 16 नवंबर तक बाली में रहेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को है। करीब 45 घंटे के अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दुनिया के दिग्गज 20 देशों के समूह जी-20 के प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री इसमें हिस्सा लेने वाले 10 देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
आज से पांच लाख वाहन मालिकों को राहत
दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इससे दिल्ली में पंजीकृत पांच लाख वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी के बाद गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर ऐसे वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
MCD Election 2022 : नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन
एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है और अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर तक किसी भी दल ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की थी और शनिवार-रविवार को छुट्टी होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। पढ़ें पूरी खबर…
प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से
प्रगति मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज हो रहा है। मेला 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। इसे आम जनता के लिए 19 नवंबर से खोला जाएगा। व्यापार मेले में प्रत्येक दिन लगभग 40,000 दर्शकों के आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link