Home Breaking News Mainpuri Bypolls: रामगोपाल बोले- डिंपल के साथ नामांकन में शिवपाल यादव नहीं, उनके बेटे आदित्य यादव रहेंगे मौजूद

Mainpuri Bypolls: रामगोपाल बोले- डिंपल के साथ नामांकन में शिवपाल यादव नहीं, उनके बेटे आदित्य यादव रहेंगे मौजूद

0

[ad_1]

मैनपुरी पहुंचे रामगोपाल यादव

मैनपुरी पहुंचे रामगोपाल यादव
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डिंपल यादव अब से कुछ देर में ही नामांकन करेंगी। इससे पहले सैफई परिवार मैनपुरी में जुटना शुरू हो गया है। राजनीति से दूर रहने वाले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव मैनपुरी पहुंचे, तो उसके कुछ ही देर बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी यहां पहुंच गए। 

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उन सब सवालों पर विराम लगा दिया, जो सैफई परिवार के दरार को लेकर उठाए जा रहे थे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिवपाल यादव से पूछकर ही डिंपल के नाम पर सहमति बनी है। वो हमारे साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि डिंपल भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। शिवपाल हमारे साथ ही रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है।

वहीं कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर डिंपल के नामांकन से पूर्व पहुंचे मुलायम के छोटे भाई अभयराम यादव को देख हर कोई हैरान दिखा। राजनीति से दूर रहने वाले अभयराम यादव पहली बार किसी नामांकन में नजर आए हैं। अभयराम यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपुरी संध्या यादव के पिता हैं। वहीं मिली जानकारी के अनुसार सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं। 
डिंपल यादव के नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कलक्ट्रेट के पास लगाए गए बैरियर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी कमलेश दीक्षित। 

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए डिंपल यादव अब से कुछ देर में ही नामांकन करेंगी। इससे पहले सैफई परिवार मैनपुरी में जुटना शुरू हो गया है। राजनीति से दूर रहने वाले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव मैनपुरी पहुंचे, तो उसके कुछ ही देर बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी यहां पहुंच गए। 

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उन सब सवालों पर विराम लगा दिया, जो सैफई परिवार के दरार को लेकर उठाए जा रहे थे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिवपाल यादव से पूछकर ही डिंपल के नाम पर सहमति बनी है। वो हमारे साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि डिंपल भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। शिवपाल हमारे साथ ही रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है।

वहीं कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर डिंपल के नामांकन से पूर्व पहुंचे मुलायम के छोटे भाई अभयराम यादव को देख हर कोई हैरान दिखा। राजनीति से दूर रहने वाले अभयराम यादव पहली बार किसी नामांकन में नजर आए हैं। अभयराम यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपुरी संध्या यादव के पिता हैं। वहीं मिली जानकारी के अनुसार सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here