[ad_1]

Pakistan PM Shehbaz Sharif
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री बीते दो दिनों से अस्वस्थ्य महसूस कर रहे थे। डॉक्टरों की सलाह पर उनकी कोरोना जांच की गई, जिसके बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए जनता से दुआ करने की अपील की है।
बता दें, यह तीसरी बार है जब शहबाज शरीफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले वह इसी साल जनवरी व जून, 2020 में भी कोरोना संक्रमित हो गए थे।
एक दिन पहले ही विदेश यात्रा से लौटे थे वापस
बता दें, एक दिन पहले ही शहबाज शरीफ लंदन यात्रा के बाद पाकिस्तान वापस लौटे थे। शरीफ परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले पीएम शहबाज को बुखार आ गया था, जिसके बाद उन्होंने यात्रा को रविवार के लिए स्थगित कर दिया था।
[ad_2]
Source link