Home Breaking News Retail Inflation: खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर में घटकर 6.77% पर पहुंची, यह सितंबर में 7.41% थी

Retail Inflation: खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर में घटकर 6.77% पर पहुंची, यह सितंबर में 7.41% थी

0
Retail Inflation: खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर में घटकर 6.77% पर पहुंची, यह सितंबर में 7.41% थी

[ad_1]

Retail Inflation

Retail Inflation
– फोटो : Agency (File Photo)

ख़बर सुनें

अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर तीन महीने के निचले स्तर 6.77 प्रतिशत पर आ गई है। यह सितंबर महीने में पांच महीने के उच्चतम स्तर 7.41 प्रतिशत से कम है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर में आई यह गिरावट खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण है। हालांकि गिरावट के बावजूद अक्तूबर महीने में भी खुदरा महंगाई दर दो से छह प्रतिशत के बीच के आरबीआई के टारगेट बैंड से ऊपर है। इस वर्ष के हर महीने महंगाई दर इस बैंड के ऊपर रही है।

बता दें कि भारत का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक मुख्य रूप से मौद्रिक नीति तैयार करने के लिए खुदरा मुद्रास्फीति महंगाई दर को आधार मानता है। ऐसे में कीमतों का नरम पड़ना आरबीआई के लिए एक सकारात्मक संकेत है। बीते कुछ समय से आरबीआई उच्च मुद्रास्फीति से लड़ते हुए अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि आरबीआई ने इस साल अपनी प्रमुख ब्याज दर को चार बार बढ़ाकर 5.90 प्रतिशत कर दिया है- जो अप्रैल 2019 के बाद सबसे अधिक है। यह कम कीमत शनिवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के आकलन के अनुरूप है, उन्होंने अनुमान जताया था कि खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर महीने में सितंबर की दर 7.41 प्रतिशत से घटकर सात प्रतिशत नीचे आ सकती है। 

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि मुद्रास्फीति भारत के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। उन्होंने कहा था कि केंद्रीय बैंक और सरकार ने बीते महीनों में इससे प्रभावी ढंग से निपटने केलिए कई कदम उठाए हैं। महंगाई दर में गिरावट के बावजूद आरबीआई 2016 में लागू लचीले मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण ढांचे (2-6%) के तहत मूल्य वृद्धि का प्रबंधन करने में विफल रहा है। सीपीआई-आधारित मुद्रास्फीति लगातार तीन तिमाहियों से 2-6 प्रतिशत की सीमा से ऊपर बनी हुई है।

बीते तीन नवंबर को RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने लगभग छह साल पहले मौद्रिक नीति ढांचे के प्रभाव में आने के बाद पहली बार महंगाई पर नियंत्रण में असफल रहने पर एक बैठक की थी। इस बैठक में सरकार को दी जाने वाली रिपोर्ट पर चर्चा की गई थी। आरबीआई के नियमों के तहत केंद्रीय बैंक को महंगाई को नियंत्रण में रखने पर विफल रहने पर जवाब देना होता है। वहीं, मॉर्गन स्टेनली के अनुसार मार्च 2023 तक भारत की खुदरा मुद्रास्फीति आरबीआई के लक्ष्य बैंड के भीतर आ सकती है। 

बता दें कि साेमवार को ही सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य मुद्रास्फीति भी अक्टूबर महीने में घटकर 8.39 प्रतिशत हो गई। यह सितंबर में 10.7 प्रतिशत थी।  देश में थोक मुद्रास्फीति मार्च 2021 के बाद पहली बार दोहरे अंकों के निशान से नीचे आई है। उस समय थोक महंगाई दर 7.89 प्रतिशत थी। ऐसे में 19 महीने के बाद थोक महंगाई दर का आंकड़ा सिंगल डिजिट में आया है।

विस्तार

अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर तीन महीने के निचले स्तर 6.77 प्रतिशत पर आ गई है। यह सितंबर महीने में पांच महीने के उच्चतम स्तर 7.41 प्रतिशत से कम है। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर में आई यह गिरावट खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण है। हालांकि गिरावट के बावजूद अक्तूबर महीने में भी खुदरा महंगाई दर दो से छह प्रतिशत के बीच के आरबीआई के टारगेट बैंड से ऊपर है। इस वर्ष के हर महीने महंगाई दर इस बैंड के ऊपर रही है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here