Home Sports South Africa Tour of Australia: साउथ अफ्रीका ने धाकड़ बल्लेबाज को टीम से किया बाहर… 22 साल के पेसर को मिला इनाम

South Africa Tour of Australia: साउथ अफ्रीका ने धाकड़ बल्लेबाज को टीम से किया बाहर… 22 साल के पेसर को मिला इनाम

0
South Africa Tour of Australia: साउथ अफ्रीका ने धाकड़ बल्लेबाज को टीम से किया बाहर… 22 साल के पेसर को मिला इनाम

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका की टीम 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी
साउथ अफ्रीका की टीम से अनुभवी बल्लेबाज को किया गया बाहर
22 साल के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी पहली बार टीम में

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने आगामी ऑस्ट्रेलिया (South Africa Tour Of Australia) दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. 22 साल के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी (Gerald Coetzee) को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें 3 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 17 दिसंबर को भिड़ेंगी. टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाले तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) टेस्ट टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं.

रासी वान डर डुसन चोट के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं
अनुभवी बल्लेबाज रासी वान डर डुसन चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. डुसन चोटिल होने की वजह से टी20 विश्व कप नहीं खेल सके थे. हालांकि अब वह चोट से उबरकर मैदान पर जलवा बिखेरने को तैयार हैं. बल्लेबाज थिउनिस ब्रूएन साल 2019 के बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे. धाकड़ बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram) को टीम से बाहर करना चौंकाने वाला फैसला है.

यह भी पढ़ें:Sanju Samson New Zealand Tour: भारतीय विकेटकीपर को अब दिखाना होगा दम… न्यूजीलैंड दौरा साबित हो सकता है आखिरी मौका

T20 World Cup: 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले एकमात्र कप्तान का खुलासा, कहा- भारत इस कारण हारा

गेराल्ड कोएत्जी ने 13 मैचों में 40 विकेट झटके हैं
पेसर गेराल्ड कोएत्जी का घरेलू सीजन शानदार रहा है. उन्होंने 13 मैचों में कुल 40 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 28.82 रही है. ब्रूएन ने साउथ अफ्रीका के लिए अभी तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने हाल में सीएसए 4 डे डोमेस्टिक सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन किया था.

साउथ अफ्रीका की टेस्ट स्क्वॉड: डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा, गेराल्ड कोएत्जी, थिउनिस डी ब्रूएन, सारेल एर्वी, सिमोन हार्मर, मार्को जानेसन, हेनरिच क्लासेन, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, एनरिच नॉर्किया, कैगिसो रबाडा, ग्लेंटन स्टरमैन, रासी वान डर डुसन, काइल वेरेयने (विकेटकीपर), खाया जोंडो.

Tags: Aiden Markram, Australia, South africa, Temba Bavuma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here