Home Breaking News T20 WC: इंग्लैंड ने दो वर्ल्ड कप जीतने के मामले में की वेस्टइंडीज की बराबरी, जानें अब तक किसने जीता टूर्नामेंट

T20 WC: इंग्लैंड ने दो वर्ल्ड कप जीतने के मामले में की वेस्टइंडीज की बराबरी, जानें अब तक किसने जीता टूर्नामेंट

0
T20 WC: इंग्लैंड ने दो वर्ल्ड कप जीतने के मामले में की वेस्टइंडीज की बराबरी, जानें अब तक किसने जीता टूर्नामेंट

[ad_1]

ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड की टीम

ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड की टीम
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। उसने रविवार (13 नवंबर) को हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। इंग्लिश टीम ने ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खिताब जीत कर वेस्टइंडीज की बराबरी की है। वह दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दूसरा देश बन गया है। इंग्लैंड ने इससे पहले 2010 में जीत हासिल की थी।  वहीं, वेस्टइंडीज 2012 और 2016 में चैंपियन बना था। भारत की बात करें तो वह 2007 के बाद चैंपियन नहीं बन पाया है। आइए जानते हैं अब तक किन-किन टीमों ने यह खिताब जीता है…
2007 में टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत हुई थी। महेंन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय युवा टीम की अगुवाई की थी। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्डकप में धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियन बनाया था। भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। खिताबी मुकाबले में ओपनर गौतम गंभीर ने शानदार 75 रन बनाए थे। वहीं, इरफान पठान ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। टूर्नामेंट में 91 रन बनाने के साथ 12 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
2007 फाइनल में हारने वाली टीम पाकिस्तान को खिताब के लिए लंबा इंतजार करना नहीं पड़ा। उसने अगले ही संस्करण में ट्रॉफी उठा लिया। 2009 में पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। इंग्लैंड में आयोजित टूर्नामेंट में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने सबसे ज्यादा 317 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। फाइनल में नाबाद 54 रन बनाने वाले शाहिद अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इस मुकाबले में अफरीदी ने एक विकेट भी लिया था।
इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने इतिहास रचा था। वह पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफी को जीतने में सफल रहा था। इंग्लैंड ने 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया था। खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के क्रेग कीजवेटर ने 63 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था। वहीं, केविन पीटरसन ने 248 रन बनाए थे। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।
वेस्टइंडीज की टीम 2012 में टी-20 के दिग्गजों से भरी हुई थी। उसने चौथे टी20 वर्ल्ड कप में कमाल दिखाया। विंडीज टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। उसे फाइनल में 36 रनों से जीत मिली थी। वेस्टइंडीज के लिए फाइनल में मार्लन सैमुअल्स ने 78 रन बनाने के साथ-साथ एक विकेट भी लिया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने 249 रन बनाए थे। उन्होंने 11 विकेट भी झटके थे। इसके लिए वॉटसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था।
साल 2014 में टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल मैच में श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराया था। श्रीलंका के लिए कुमार संगकारा ने 35 गेंदों में बेहतरीन 52 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं भारत के विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 319 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इस मैच में मलिंगा और श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी।
साल 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया था। यह पहला मौका था, जब किसी टीम ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इससे पहले हर बार टी-20 वर्ल्डकप को नया चैंपियन मिला था। फाइनल मैच में एक बार फिर मार्लन सैमुअल्स ने वेस्टइंडीज की नैया पार लगाई। उन्होंने नाबाद 85 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं भारत के विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में 273 रन बनाए थे और एक विकेट लिया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। हालांकि यह टूर्नामेंट और इसका फाइनल मैच कार्लोस ब्रैथवेट के चार छक्कों के लिए ज्यादा याद किया जाता है।
टी-20 विश्व कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। वह पहली बार यह खिताब जीतने में सफल हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार फाइनल खेल रही न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी थी। फाइनल में सिक्के ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच का साथ दिया और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चला। विलियमसन ने 48 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। जवाब में मार्श ने मैक्सवेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को चैंपियन बनाया। मार्श 50 गेंदों पर 77 रन और मैक्सवेल 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने दो विकेट लिए। इसके अलावा डेविड वार्नर 38 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए।
मेलबर्न में इस वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। उसके लिए शान मसूद ने 38 और कप्तान बाबर आजम ने 32 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। बेन स्टोक्स ने 49 गेंद पर नाबाद 52 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। सैम करन ने टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

विस्तार

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। उसने रविवार (13 नवंबर) को हुए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। इंग्लिश टीम ने ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खिताब जीत कर वेस्टइंडीज की बराबरी की है। वह दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दूसरा देश बन गया है। इंग्लैंड ने इससे पहले 2010 में जीत हासिल की थी।  वहीं, वेस्टइंडीज 2012 और 2016 में चैंपियन बना था। भारत की बात करें तो वह 2007 के बाद चैंपियन नहीं बन पाया है। आइए जानते हैं अब तक किन-किन टीमों ने यह खिताब जीता है…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here