Home Sports VIDEO: स्टोक्स के इसी सिक्स ने पाकिस्तानियों का तोड़ा दिल, नहीं तो नतीजा कुछ और होता

VIDEO: स्टोक्स के इसी सिक्स ने पाकिस्तानियों का तोड़ा दिल, नहीं तो नतीजा कुछ और होता

0
VIDEO: स्टोक्स के इसी सिक्स ने पाकिस्तानियों का तोड़ा दिल, नहीं तो नतीजा कुछ और होता

[ad_1]

हाइलाइट्स

इफ्तिखार अहमद के खिलाफ स्टोक्स ने जड़ा शानदार छक्का
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को मिली जीत
इंग्लैंड ने दूसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के खिताबी जंग में इंग्लिश टीम को जरुर जीत मिली है, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है. पाकिस्तान के लिए 16वां ओवर स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) डालने आए. इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्हें महसूस हो गया कि वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. वह तुरंत वापिस ड्रेसिंग रूम में लौट गए. उनके इस ओवर की शेष पांच गेंदों को इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmed) ने पूरा किया.

इंग्लिश बल्लेबाजों को शेष बचे इन पांच गेंदों में हाथ खोलने का मौका मिल गया. इफ्तिखार अहमद के इस ओवर में बेन स्टोक्स ने पहले एक चौका लगाया, और उसके बाद एक शानदार छक्का जड़ा. इंग्लिश टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए एक बड़े ओवर की दरकार थी, जो इस ओवर में पूरा हो गया. यही नहीं पाकिस्तान द्वारा बनाया गया प्रेशर भी इंग्लिश बल्लेबाजों के उपर से हट गया, और टीम एक ओवर शेष रहते आसानी से जीत गई.

यह भी पढ़ें- T20 WC 2022 में किसने लगाए सर्वाधिक छक्के-चौके, किसके नाम रहा शतक-अर्द्धशतक, एक नजर में पढ़ें सब रिकॉर्ड

इफ्तिखार अहमद की आखिरी गेंद पर स्टोक्स ने जड़ा सिक्स:

शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के बाद गेंदबाजी करने आए इफ्तिखार अहमद ने आखिरी गेंद स्टंप को निशाना बनाकर सीधे क्रीज में डाला. लेकिन यहां पहले से तैयार स्टोक्स ने वाइड लांग ऑन पर एक शानदार छक्का लगाया. अगर इस शॉट में थोड़ी बहुत गलती भी रही होती तो बाबर आजम वहां मुस्तैदी एक साथ तैनात थे, और मैच अक नतीजा कुछ और होता. लेकिन गेंद बाबर के सिर के उपर से सीधे मैदान के बाहर चली गई.

इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स:

इंग्लैंड के खिताबी जीत में बेन स्टोक्स का अहम योगदान रहा. जहां टीम के अन्य खिलाड़ी पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने जूझ रहे थे. वहीं चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बेन स्टोक्स ने एक छोर संभाले रखा, और टीम को जीत दिलाकर वापिस लौटे. उन्होंने फाइनल मुकाबले में 49 गेंदों का सामना करते हुए 106.12 की स्ट्राइक रेट से 52 रनों की नाबाद जुझारू अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला.

Tags: Ben stokes, Iftikhar Ahmed, Pakistan vs England, T20 World Cup, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here