Home Breaking News एनएफडीसी को एजेंसी से मिले न्योते की जानकारी नहीं, भाकर बोले, पीआईबी ही देगा सारी सूचनाएं

एनएफडीसी को एजेंसी से मिले न्योते की जानकारी नहीं, भाकर बोले, पीआईबी ही देगा सारी सूचनाएं

0
एनएफडीसी को एजेंसी से मिले न्योते की जानकारी नहीं, भाकर बोले, पीआईबी ही देगा सारी सूचनाएं

[ad_1]

IFFI Goa 2022

IFFI Goa 2022
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ख़बर सुनें

भारत के 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के गोवा में आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गोवा में होटलों के किराये दिन प्रति दिन आसमान छू रहे हैं और इस समारोह के लिए देश भर से जाने वाले तमाम पत्रकारों का गोवा जाना अधर में लटक गया है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक रविंदर भाकर का इस बारे में साफ कहना है कि गोवा फिल्म फेस्टिवल के लिए कोई न्यौता उनके यहां से किसी मीडिया हाउस को अलग से नहीं भेजा गया। हां, इस समारोह में सब लोग आमंत्रित जरूर हैं। भाकर के मुताबिक एक एजेंसी जरूर जमीनी स्तर पर इस समारोह की कवरेज के लिए नियुक्त की गई है, लेकिन ये उसकी जिम्मेदारी है कि वह इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनाती है।

यह भी पढ़ें: ओटीटी रिलीज के बाद ‘लाल सिंह चड्ढा’ की तारीफ करने वालों पर भड़के मानव विज, कहा- आपकी बेवकूफी की वजह से…

आसमान छू रहीं होटलों की कीमतें
इस साल 20 से 28 नवंबर को गोवा में होने वाले भारत के 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सितारों से लेकर तमाम देसी विदेशी कंपनियों के अधिकारियों को न्यौते बांटे जा चुके हैं। गोवा के तमाम होटल सरकारी खर्च पर इन लोगों के लिए बुक हो चुके हैं। आमतौर पर आठ से 10 हजार रुपये प्रतिदिन में मिलने वाले गोवा के फाइव स्टार होटलों की दरें फिल्म समारोह की तारीखों में 40 हजार रुपये प्रतिदिन से ऊपर जाती दिख रही हैं। बताया जाता है कि फिल्म समारोह के दौरान ही गोवा में दो तीन बड़े बिजनेस घरानों की शादियां आयोजित हो रही हैं और इसके चलते भी होटलों के किराये आसमान छूने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह को सता रही दीपिका की याद, अभिनेत्री के लाइव सेशन के दौरान पूछ डाला निजी सवाल

गोवा में सीधे बुकिंग कराना मुश्किल
भारत के इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की रिपोर्टिंग करने के लिए हर साल देश के विभिन्न कोनों से दर्जनों पत्रकार पहुंचते हैं। जिनकी एनएफडीसी या पीआईबी तक पहुंच है, उनका खर्च सरकारी खाते में चला जाता है। लेकिन तमाम फिल्म प्रेमी पत्रकार अपने खुद के खर्च पर भी वहां जाते रहे हैं। आमतौर पर पत्रकार ये बुकिंग तीन महीने पहले ही करा लेते हैं। इस बार फिल्म समारोह की आयोजन समिति में शामिल एनएफडीसी की तरफ से नियुक्त एजेंसी ने एक ऐसी सूची देश भर के उन पत्रकारों की जुटाई जो दशकों से मुख्यधारा के सिनेमा की पत्रकारिता में जुड़े रहे हैं। इस सूची में शामिल जो लोग एडवांस में अपनी बुकिंग खुद कराते रहे हैं, उनको भी इस बार अपने स्तर से बुकिंग कराने से मना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: अर्चना गौतम ने अपनी हरकतों से घरवालों की नाक में किया दम, परेशान होकर शिव ठाकरे ने दे दी धमकी

एनएफडीसी ने कहा, पीआईबी की जिम्मेदारी
अब जबकि भारत के 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के शुरू होने में सिर्फ चार दिन बाकी हैं और एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक रविंदर भाकर ने ऐसी किसी सूची के होने से इंकार कर दिया है, नियमित तौर से ये समारोह अपने स्तर से कवर करते रहे पत्रकार भी अधर में हैं। एनएफडीसी का कहना है कि उनकी तरफ से ऐसी कोई सूची बनाई ही नहीं गई। और उधर, चूंकि पत्रकारों को अपनी तरफ से बुकिंग करने से मना कर दिया गया था लिहाजा अब चाहकर भी ये पत्रकार गोवा में अपने स्तर से होटल बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं। इस बारे में एनएफडीसी का पक्ष जानने के लिए इसके प्रबंध निदेशक रविंदर भाकर से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि फिल्म फेस्टिवल की कवरेज और इसकी प्रेस रिलीज करने की जिम्मेदारी पीआईबी की है।

यह भी पढ़ें: इंटीमेट सीन में एक्स हसबैंड ने की थी कीर्ति कुल्हारी की मदद, बोलीं- मैं सहज नहीं थी लेकिन…

सिनेमा का सबसे बड़ा मेला
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे। उनके अलावा गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लै, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इस बार समारोह में 282 फीचर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा की नुमाइंदगी करने वाली 180 फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  ऐसा क्या हुआ कि कंटेस्टेंट ने लगाई अमिताभ को फटकार, शो छोड़कर ही जाने लगे बिग बी, जानें पूरा माजरा

भारत के 53वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के गोवा में आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गोवा में होटलों के किराये दिन प्रति दिन आसमान छू रहे हैं और इस समारोह के लिए देश भर से जाने वाले तमाम पत्रकारों का गोवा जाना अधर में लटक गया है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक रविंदर भाकर का इस बारे में साफ कहना है कि गोवा फिल्म फेस्टिवल के लिए कोई न्यौता उनके यहां से किसी मीडिया हाउस को अलग से नहीं भेजा गया। हां, इस समारोह में सब लोग आमंत्रित जरूर हैं। भाकर के मुताबिक एक एजेंसी जरूर जमीनी स्तर पर इस समारोह की कवरेज के लिए नियुक्त की गई है, लेकिन ये उसकी जिम्मेदारी है कि वह इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनाती है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here