[ad_1]
हाइलाइट्स
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान हरा हाल ही में टी20 विश्व कप जीता है
अब उसकी नजर भारत में होने वाले 2023 वनडे वर्ल्ड कप पर है
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनीं इंग्लैंड की टीम के हौसले बुलंद हैं. 2019 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद यह टीम का दूसरा आईसीसी खिताब है. 3 साल के अंदर में दो वर्ल्ड चैंपियन का टाइटल अपने नाम करने के बाद भी टीम रुकना नहीं चाहती है. अब भारत ने 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर उसकी नजर है और इसे हासिल करने के लिए वह हर तरह का दांव चलने को तैयार है. वह हाल ही में वनडे से संन्यास ले चुके ऑलराउंडर को वापस बुलाने की कोशिश में लगी है.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत तक पहुंचाने का श्रेय बेन स्टोक्स को जाता है. उन्होंने एक छोर पर डटकर नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 53 रन की नाबाद पारी खेली. इससे पहले 2019 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भी उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल टीम को चैंपियन बनाया था.
वनडे में वापसी कर सकते हैं स्टोक्स
इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच मैथ्यू मोट ने उम्मीद जताई कि स्टोक्स अपना फैसला बदलेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘जब उन्होंने मुझे वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने के बारे में कहा तो मैने सबसे पहले यही कहा कि उनके हर फैसले में मैं उनके साथ हूं. मैने यह भी कहा कि संन्यास लेने की जरूरत नहीं है. वह जब चाहे खेल सकते हैं. यह उनका फैसला है. अगले साल विश्व कप होना है और हमें ज्यादा टी20 क्रिकेट नहीं लेना है, लेकिन यह फैसला उन्हें लेना है.’’
मोट ने कहा ,‘‘ वह जितना हमारे लिए खेल सकें, उतना ही अच्छा है. टेस्ट कप्तान के रूप में वह शानदार काम कर रहे हैं लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह हमारी रणनीति का अहम हिस्सा हैं. वह तीनों विधाओं के माहिर खिलाड़ी हैं.वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं.’’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, England Cricket, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 15:21 IST
[ad_2]
Source link