[ad_1]
हाइलाइट्स
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की खबरें मीडिया में हैं.
शोएब मलिक की पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरें हैं.
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है.
नई दिल्ली. भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज 36 साल की हो गई हैं. सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था. इस खास दिन पर उनके पति शोएब मलिक ने अपनी पत्नी के लिए एक खास संदेश सोशल मीडिया के जरिये दिया है. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरों के बीच यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अप्रैल 2010 में शादी की थी. कपल के घर 2018 में बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ था.
पिछले कुछ वक्त से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर बनी हुई हैं. कपल के कई इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से फैन्स अंदाजा लगा रहे थे कि इन दोनों को बीच अब सबकुछ ठीक नहीं है. इसके अलावा पाकिस्तानी मीडिया ने भी इन दोनों के तलाक की खबरों के बारे में कई खबरें चलाई हैं. ऐसे में शोएब मलिक की सानिया को की गई बर्थडे विश फैन्स के लिए राहत की खबर है.
शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने लिखा है, ”जन्मदिन मुबारक हो सानिया मिर्जा. आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना! दिन का पूरा आनंद लें. हालांकि शोएब की इस बर्थडे विश पर सानिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वहीं, सानिया मिर्जा ने अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे पार्टी में शोएब मलिक कहीं नजर नहीं आए. सानिया ने बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्ममेकर फराह खान और सिंगर अनन्या बिरला के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. फराह और अनन्या ने सानिया के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं.
फराह खान और सानिया मिर्जा लंबे वक्त से एक-दूसरे के दोस्त हैं. दोनों 2017 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी एक साथ दिखाई दिए थे. सानिया को उनके विशेष दिन की बधाई देते हुए फराह खान ने इंस्टाग्राम पर सानिया मिर्जा के जन्मदिन की शानदार पार्टी का एक वीडियो साझा किया. फिल्म निर्माता ने लिखा, ”जन्मदिन मुबारक को मेरी प्रिय सानिया मिर्जा… यह साल आपके लिए सिर्फ खुशी और प्यार लाए हमेशा…. देखिए, मैं जागती रही.. सानिया की मॉम को भी जन्मदिन मुबारक हो.. जन्मदिन साझा करने के लिए सबसे अच्छी शख्सियत.. आपकी मां.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: On This Day, Sania mirza, Shoaib Malik
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 10:57 IST
[ad_2]
Source link