Home Breaking News हैवानियत की सारी हदें पार: आफताब शव के टुकड़े करने के लिए करता था विशेष आरी का प्रयोग, फिर मलता था केमिकल

हैवानियत की सारी हदें पार: आफताब शव के टुकड़े करने के लिए करता था विशेष आरी का प्रयोग, फिर मलता था केमिकल

0
हैवानियत की सारी हदें पार: आफताब शव के टुकड़े करने के लिए करता था विशेष आरी का प्रयोग, फिर मलता था केमिकल

[ad_1]

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं, जिसे सुनकर हर कोई सन्न है। श्रद्धा के साथ हुई हैवानियत को सुनकर लोगों के मन में गुस्सा है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक छोटी आरी का इस्तेमाल किया था। हालांकि आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है। वहीं शव के टुकड़े करने के बाद आरोपी आफताब उनमें बोरिक पाउडर लगाता था।

बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात में आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वालक के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं।

सभी टुकड़े हड्डियों में रूप में मिल रहे हैं। आरोपी ने बताया कि उसने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। उसके बाद शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। इसके बाद पिट्टू बैग में शव के एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा।

हर रात दो बजे वह टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया।

आरोपी युवक का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर संदेह करते थे। उसे शव को ठिकाने लगाने का आइडिया विदेशी क्राइम सीरियल डेक्सटर से आया था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here