[ad_1]
08:24 AM, 15-Nov-2022
NSA अजीत डोभाल व विदेश मंत्री जयशंकर भी मौजूद
बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान एनएसए अजीत डोभाल व विदेश मंत्री एस जयशंकर व जी-20 शेरपा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बाली में मौजूद हैं।
08:21 AM, 15-Nov-2022
फ्रांस के राष्ट्रपति का विडोडो ने किया स्वागत
08:19 AM, 15-Nov-2022
पुतिन ने सम्मेलन से बनाई दूरी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जी-20 शिखर सम्मेलन से दूरी बना ली है। हालांकि, उन्होंने इस बैठक में भाग लेने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को अपने प्रतिनिधि के रूप में भेजा है।
08:16 AM, 15-Nov-2022
जिनपिंग भी पहुंचे बाली
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाली पहुंच चुके हैं। इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जिनपिंग के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
08:13 AM, 15-Nov-2022
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने किया पीएम मोदी का स्वागत
जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाली के अपूर्व केम्पिंस्की होटल पहुंच चुके हैं। यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उनका स्वागत किया।
08:02 AM, 15-Nov-2022
G-20 Summit: आज से शुरू होगा बैठकों का दौर, बाली में पीएम मोदी ने बाइडन से की मुलाकात
इंडोनेशिया में आज से शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बाली पहुंच गए। वह आज शिखर सम्मेलन के तहत होने वाली बैठकों में प्रतिभाग करेंगे। इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। इस दौरान खाद्य, सुरक्षा, ऊर्जा, यूक्रेन संकट जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
[ad_2]
Source link