[ad_1]
हाइलाइट्स
फ्रेंचाइजी के साथ जडेजा के भविष्य के बारे में बहुत सी अटकलें लगने लगी थीं
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि प्रबंधन के साथ उनकी अनबन हो गई थी
लेकिन अब जडेजा के रिटेन करने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अपनी पूरी सूची की घोषणा कर दी है. इसमें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम देखकर क्रिकेट फैंस काफी खुश हैं. सीएसके स्टार का आईपीएल 2022 एक कठिन सीजन रहा था, क्योंकि उनका और टीम का प्रदर्शन कप्तानी सौंपे जाने के तुरंत बाद गिर गया था. जडेजा ने एमएस धोनी को कप्तानी वापस देने का विकल्प चुना, लेकिन सीजन पूरा नहीं किया क्योंकि वह चोट के कारण बाहर हो गए थे. 2021 की आईपीएल चैम्पियन सीएसके 2022 में नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई.
फ्रेंचाइजी के साथ जडेजा के भविष्य के बारे में बहुत सी अटकलें लगने लगी थीं, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि प्रबंधन के साथ उनकी अनबन हो गई थी. लेकिन मंगलवार को उन सभी अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया, जब जडेजा सीएसके के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए. चेन्नई सुपरकिंग्स जडेजा को रिटेन करने पर ट्वविटर पर एक संदेश पोस्ट किया और यह ट्वीट वायरल हो गया. सीएसके ने पोस्ट किया, “हमारे साथ रहने का आठवां अजूबा.”

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान समेत 12 खिलाड़ियों को किया रिलीज, विलियमसन, पूरण की छुट्टी
रवींद्र जडेजा के ट्वीट ‘सब ठीक है’ पर क्यों लग रहे कयास
इसके बाद रवींद्र जडेजा ने धोनी के साथ वाली फोटो ट्वीट कर कहा- एवरीथिंग इज फाइन (सब ठीक है) इस तस्वीर में जडेजा धोनी के सामने सिर झुकाते नजर आ रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर इस फोटो और जडेजा के लिखे शब्दों के लोग मायने भी ढूंढ रहे हैं. जडेजा के इस फोटो को ट्वीट करने के बाद सीएसके ने भी कहा, हमेशा- हमेशा के लिये.

दरअसल, सीएसके ने आईपीएल के पिछले संस्करण में जडेजा को कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन उनकी खराब फॉर्म और टीम के लगातार बुरे प्रदर्शन के बाद एक बार फिर कप्तानी धोनी को सौंप दी थी.
चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची:
महेंद्र सिंह धोनी (C & WK), रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, ड्वाइन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हैंगर, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, सुभ्रांशु सेनापति
चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा जारी खिलाड़ियों की सूची:
ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, एन जगदीशन, सी हरि निशांत, के भगत वर्मा, केएम आसिफ, रॉबिन उथप्पा (सेवानिवृत्त)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, Dwayne Bravo, IPL, IPL Retention, Mahendra Singh Dhoni, Ravindra jadeja
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 22:26 IST
[ad_2]
Source link