[ad_1]
हाइलाइट्स
पंजाब किंग्स ने पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल को किया रिलीज
शिखर धवन नए सीजन में होंगे टीम के कप्तान
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में उतरने से पहले पंजाब किंग्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. मिनी ऑक्शन से ठीक पहले मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाकर शिखर धवन को यह जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद ही साफ हो गया था कि अब शायद टीम उनको रिटेन भी नहीं करने वाली है. मंगलवार शाम जब रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट आई तो उनका नाम इसमें नहीं था.
पंजाब किंग्स की टीम अब नए सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी. टीम की कमान गब्बर के नाम के मशहूर शिखर धवन के हाथों में होगी. टीम ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में जाने से पहले अपने पूर्व कप्तान मयंक समेत कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. वहीं 16 खिलाड़ियों को टीम के साथ बनाए रखा.
अब इस साल दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन में टीम 32.2 करोड़ की रकम के साथ उतरेगी. इस वक्त टीम के पास कुल 16 खिलाड़ी हैं जिसमें 5 विदेशी हैं. इसका मतलब ये हुआ की किंग्स के पास 9 जगह बाकी है, जिसमें 3 विदेशी खिलाड़ी फिट हो सकते हैं.

रिटेन खिलाड़ी: शिखर धवन, शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे. जितेश शर्मा, राज वाबा, ऋषि धवन, लियाम लिविंग्स्टन, अथर्व ताइडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबादा, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार
रिलीज हुए खिलाड़ी: मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, रितिक चटर्जी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Mayank agarwal, Punjab Kings, Shikhar dhawan
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 22:43 IST
[ad_2]
Source link