Home Breaking News MP News: सड़क हादसे में चार की मौत, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, 12 घायल

MP News: सड़क हादसे में चार की मौत, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, 12 घायल

0
MP News: सड़क हादसे में चार की मौत, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, 12 घायल

[ad_1]

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, 12 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में सात मजदूर हैं व पांच लोग कार में सवार थे। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ व बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक घटना रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के जमुनिया फंटे के पास की बताई गई है। जमुनिया के पास कुछ मजदूर पुलिया पर रैलिंग लगाने का काम कर रहे थे। मंगलवार शाम को इंदौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मजदूरों में घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि चार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। घायलों को एंबुलेंस और लोडिंग वाहन की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी अस्पताल पहुंच गए थे। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और विधायक दिलीप मकवाना ने डाक्टरों को घायल लोगों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

 


घायलों के अनुसार फोरलेन पर 100 मीटर दूर साइन बोर्ड भी लगे थे। कार की रफ्तार तेज थी। वो अचानक हमारी ओर आई, और संभलने का मौका भी नहीं दी। कुछ लोग कार से टकराकर दूर तक जा गिरे थे, जो कार के नीचे दब गए, उनकी मौत हो गई। हादसे में टीटू पिता सुरेश (20), विकास पिता राकेश कश्यप (19), हरिओम पिता हरप्रसाद (22) व एक अन्य की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

 


घायल मजदूरों में ग्राम मथना जिला अलीगढ़ के रहने वाले 18 वर्षीय दीपक कुमार पिता जगमोहन सेन सहित 17 वर्षीय योगेश पिता महेश, 32 वर्षीय मनवीरसिंह पिता मंगल सिंह, 31 वर्षीय ओमपाल पिता मंगल सिंह, 18 वर्षीय अमित पिता दलवीर सिंह, 17 वर्षीय चंदू पिता शेर सिंह व 18 वर्षीय आशीष पिता नाहर सिंह सभी निवासी ग्राम मलिकपुरा जिला अलीगढ़ (यूपी) शामिल हैं। वहीं कार में सवार सौरभ शैलेन्द्र जैन (28) निवासी पैलेस रोड रतलाम, उनकी मां शालिनी जैन (52) व नानी शांता जैन (75) निवासी नई आबादी मन्दसौर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here