Home Breaking News Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूस ने देशभर में दागीं 100 से ज्यादा मिसाइलें, आपातकालीन ब्लैकआउट का एलान

Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूस ने देशभर में दागीं 100 से ज्यादा मिसाइलें, आपातकालीन ब्लैकआउट का एलान

0

[ad_1]

कीव में सड़क किनारे एक सैन्य ट्रक के जलने के बाद हथगोले एकत्र करता एक जवान।

– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

पिछले नौ माह से रूस और यूक्रेन लगातार एक दूसरे पर बमबारी कर रहे हैं। दोनों के बीच कई बार बातचीत से सुलह की कोशिशें की गईं, लेकिन वे विफल रहीं। इस बीच, मंगलवार को यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि रूस ने यूक्रेन के कई हिस्सों पर मिसाइल से हमला किया है। उन्होंने कहा कि रूस ने देशव्यापी हमले के क्रम में 100 मिसाइलें दागीं हैं। इससे पहले जानकारी आई थी कि यूक्रेनी अधिकारियों ने आपातकालीन ब्लैकआउट की घोषणा की। ये घोषणा पावर ग्रिड पर रूस के हमले के बाद की गई है। 

कीव में दो विस्फोट
वहीं, यूक्रेन की राजधानी कीव में दो विस्फोटों की सूचना भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कीव में कम से कम दो विस्फोटों की आवाज सुनी गई और शहर के ऊपर धुआं उठता देखा गया। कहा यह भी जा रहा है कि इन विस्फोट के अलावा भी कई विस्फोट हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ये विस्फोट यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा बाली में जी20 के नेताओं को वीडियो माध्यम से संबोधित करने के बाद यूक्रेन भर में हवाई हमले की चेतावनी के बाद हुए हैं। 

अमेरिका ने रूस के खिलाफ लिया एक्शन
दूसरी ओर अमेरिका ने रूस के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिका ने रूस को हथियार सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उससे जुड़े 14 लोगों व 28 प्रतिष्ठानों पर बैन लगा दिया है। अमेरिका ने दावा किया है कि ये प्रतिष्ठान और लोग एक इंटरनेशनल नेटवर्क में शामिल थे जो यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस को हथियारों की सप्लाई करता था। अमेरिकी ट्रेजरी ने रूसी कारोबारी सुलेइमान केरिमोव  के खिलाफ कार्रवाई की है। 

इस जंग में दोनों पक्षों को जंग लंबी खींचने से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। यूक्रेन में खंडहर इमारतें रूसी कहर बयां कर रही हैं। वहीं, हाल ही में अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने दावा किया था कि यूक्रेन जंग में रूस के एक लाख से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं या जख्मी हुए हैं।  गौरतलब है कि नाटो की सदस्यता पर अड़े पूर्व सोवियत संघ के सदस्य देश यूक्रेन पर रूस ने 24 फरवरी को हमला किया था। उसके बाद से रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, नाटो की मदद के दम पर यूक्रेन रूसी फौज को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसी कारण जंग लंबी खींच गई है। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here