[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस द्वारा दागी गई मिसाइलों में से दो मिसाइलें यूक्रेन सीमा के पास नाटो के सदस्य देश पोलैंड के क्षेत्र में जा गिरीं। स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने पोलिश मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। रूसी समाचार एजेंसी ने कहा कि यूक्रेन की सीमा पर लबलिन वोइवोडीशिप (Lublin Voivodeship) में प्रेजवोडो के आबादी वाले क्षेत्र में दो रॉकेट गिरे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, पुलिस और सेना घटना स्थल पर काम कर रही है।
वहीं, मॉस्को ने पोलैंड पर रूसी मिसाइलों के हमले की रिपोर्ट को ‘उकसाने’ की घटना बताया। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है कि रूसी मिसाइलों ने पोलिश क्षेत्र में हमला किया। इस रिपोर्ट के बारे में बताते हुए इसे “युद्ध की बढ़ती स्थिति के बीच जानबूझकर एक उकसावे” के रूप में वर्णित किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन-पोलैंड सीमा को लक्ष्य बनाकर रूसी मिसाइलों से कोई हमला नहीं किया गया है।
उधर, पोलैंड में मिसाइलों के गिरने की खबरों पर हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबना ने रक्षा परिषद की बैठक बुलाई। एएफपी ने अधिकारी का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।
पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविकी ने देश के क्षेत्र में मिसाइलों के गिरने की खबरों के बाद मंत्रिपरिषद की सुरक्षा परिषद समिति की बैठक बुलाई। सरकार के प्रवक्ता पिओतर मुलर ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोराविकी ने तत्काल राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मामलों के लिए मंत्रिपरिषद की समिति को बुलाया।
इस मामले को लेकर पश्चिमी मीडिया ने कहा कि दो अनियंत्रित रॉकेट पोलिश क्षेत्र में गिरे, जो रूस की तरफ से दागे गए थे। पोलैंड उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सैन्य गठबंधन का सदस्य है।नाटो संधि के अनुच्छेद पांच में कहा गया है कि यदि किसी सदस्य देश के खिलाफ सशस्त्र हमला होता है, तो इसे सभी सदस्यों के खिलाफ हमला माना जाएगा।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि रूस ने खेरसान से वापसी के बाद मंगलवार को यूक्रेन के शहरों पर मिसाइलों की बारिश की। मिसाइल हमलों के बीच लगभग एक दर्जन प्रमुख शहरों में हवाई हमले के सायरन बजे और विस्फोट हुए।
पोलैंड में रूसी मिसाइलों के गिरने की खबरों पर गौर कर रहे हैं: पेंटागन
पोलिश क्षेत्र में रूसी मिसाइलों के गिरने के बारे में रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिका ने इस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले स्थिति के तथ्यों को इकट्ठा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम इस रिपोर्ट से अवगत हैं, लेकिन रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए इस समय कोई जानकारी नहीं है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उन पर गौर कर रहे हैं। जैसे ही हमारे पास इसकी जानकारी आएगी, हम आपको इस बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में तथ्यों को जुटा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह हम सभी को करना चाहिए कि हम अनुमान लगाने या किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों को इकट्ठा करें।
[ad_2]
Source link