[ad_1]
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे कम ही खिलाड़ी हुए होंगे, जिसके डेब्यू का दिन और क्रिकेट को अलविदा कहने की तारीख एक ही रही होगी. ऐसा एक खिलाड़ी भारत की तरफ से खेला था और उसने एक-जो नहीं, बल्कि पूरे 24 बरस भारतीय क्रिकेट की उम्मीदों के बोझ को अपने कंधों पर ढोया. हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की है. तेंदुलकर ने आज से 9 साल पहले यानी 15 नवंबर, 2013 को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना बल्ला टांग दिया था यानी इसी दिन वो आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इसी तारीख यानी 15 नवंबर को ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. बस साल, 1989 था. यानी पूरे 24 साल पहले.
सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अपने 24 बरस लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत भी इसी फॉर्मेट यानी टेस्ट से किया था. उन्होंने आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला था. 14 नवंबर, 2013 को शुरू हुआ यह टेस्ट मैच 16 नवंबर को ही खत्म हो गया था. भारत तीन दिन में ही मैच पारी और 126 रन के अंतर से जीत गया था.
इसी टेस्ट के दूसरे दिन यानी 15 नवंबर को सचिन आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. उन्होंने अपनी आखिरी पारी में 74 रन बनाए थे. BCCI ने भी उनके संन्यास को डेब्यू की तारीख से जोड़ते हुए ट्वीट शेयर किया है.

FIFA World Cup: मेसी-रोनाल्डो नहीं, 23 साल का फुटबॉलर कमाई के मामले में नंबर-1; कोहली से 5 गुना आगे
सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल करियर 24 साल का रहा. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 664 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले. इसमें उन्होंने कुल 34357 रन बनाए. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक यानी 100 शतक लगाए. इसमें से 51 शतक टेस्ट और 49 वनडे में आए. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 हजार से अधिक चौके लगाए. यह भी एक रिकॉर्ड है. उन्होंने 164 अर्धशतक भी ठोके. उनके बाद भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. उनके 479 मैच में 24426 रन हैं. वो 71 शतक लगा चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, On This Day, Sachin tendulkar
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 12:58 IST
[ad_2]
Source link