Home Breaking News Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने रचा इतिहास, इन उपलब्धियों के साथ बनी देश पहली महिला टेनिस खिलाड़ी

Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने रचा इतिहास, इन उपलब्धियों के साथ बनी देश पहली महिला टेनिस खिलाड़ी

0
Sania Mirza: सानिया मिर्जा ने रचा इतिहास, इन उपलब्धियों के साथ बनी देश पहली महिला टेनिस खिलाड़ी

[ad_1]

Sania Mirza Birthday: देश की सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ियों में शुमार सानिया मिर्जा का आज जन्मदिन है। सानिया मिर्जा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। पिछले कुछ दिनों से सानिया अपने निजी जीवन के कारण सुर्खियों में हैं। पति शोएब मलिक के साथ उनके तलाक की खबरे चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शोएब मलिक ने सानिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ये तो रही उनके निजी जीवन की बात, लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी किसी से छुपी नहीं है। सानिया मिर्जा संभवत: अगले साल अपना अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल सकती हैं। सानिया ने यूएस ओपन 2022 में टेनिस से संन्यास लेने की योजना बनाई थी लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें ग्रैंड स्लैम से चूकना पड़ा। सानिया ने कम उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया और वैश्विक स्तर पर भारत का मान कई बार बढ़ाया। कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीते। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी सफलता और उपलब्धियों के बारे में।

सानिया मिर्जा का जीवन परिचय

सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनका बचपन हैदराबाद में गुजरा। जन्म के बाद सानिया के पिता इमरान मिर्जा काम के चलते हैदराबाद आ गए। इमरान मिर्जा एक स्पोर्ट्स पत्रकार थे। बाद में उन्होंने एक प्रिंटिंग बिजनेस की शुरुआत की और निर्माता बन गए। सानिया की मां नसीमा मिर्जा भी प्रिंटिंग उद्योग में ही कार्यरत थीं।

Sania Mirza Shoaib Malik Net Worth: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक में ज्यादा अमीर कौन? जानें दोनों की नेटवर्थ    

सानिया मिर्जा की शिक्षा

टेनिस स्टार सानिया की शुरुआती शिक्षा खेराताबाद की नासर स्कूल से हुई। आगे की पढ़ाई हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से हुई। जब सानिया महज 6 साल की थीं तो उनके पिता ने सानिया को हैदराबाद के निजाम क्लब में दाखिला दिला दिया। हालांकि वहां के कोच ने इतनी छोटी बच्ची को सिखाने से मना कर दिया। लेकिन सानिया मिर्जा के टेनिस के हुनर को देखते हुए प्रशिक्षण देने के लिए राजी हो गए।

सानिया मिर्जा का टेनिस में करियर

कम उम्र में ही सानिया ने टेनिस की प्रैक्टिस शुरू कर दी। उनके पहले गुरु टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति हैं, जिन्होंने सानिया को टेनिस की शुरुआती शिक्षा दी। बाद में सिकंदराबाद के सिनेट टेनिस अकादमी में सानिया ने ट्रेनिंग ली और फिर अमेरिका आ गईं, जहां एस टेनिस अकादमी ज्वाइन कर ली।

सानिया मिर्जा की शादी

जब सानिया मिर्जा का करियर ऊंचाइयों पर था, तो उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली। उनकी शादी काफी विवादों में रही। दोनो का पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। दोनों की अक्सर मुलाकात होने लगी। सानिया को शोएब की सादगी से प्यार हो गया। बाद में सानिया और शोएब के परिवारों ने एक दूसरे से मुलाकात की और दोनों के रिश्ते को रजामंदी दे दी। अप्रैल 2010 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का निकाह हो गया। वर्तमान में दोनों का एक बेटा भी है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here