[ad_1]
कुल मिलाकर इस टी20 वर्ल्ड कप को फैन्स अब तक का बेस्ट वर्ल्ड कप बता रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कई विवाद भी सामने आए। हम आपको टूर्नामेंट के दौरान कुछ बड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए रहे और उन पर काफी बवाल भी हुआ।
जवाब में एक वक्त बांग्लादेश ने सात ओवर में बिना कोई नुकसान के 66 रन बना लिए थे और बाद में बारिश की वजह से यह मैच 16 ओवर का किया गया और यहां से बांग्लादेश का मोमेंटम टूट गया। पांच रन से हारने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने कोहली पर निशाना साधा कि उन्होंने मैच के दौरान फेक फील्डिंग की और अंपायरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जिस घटना का जिक्र किया वह बांग्लादेश की पारी के दौरान सातवें ओवर में घटी थी।
कोहली ने ऐसा दिखावा किया था कि वह डीप से अर्शदीप सिंह के थ्रो को कैच करके नॉन-स्ट्राइकर के एंड पर फेंक रहे हों। वह गेंद नहीं पकड़ पाए थे। आईसीसी के नियम के मुताबिक, बल्लेबाज का ध्यान जानबूझकर भटकाने, उसे धोखा देने या बाधा पहुंचाने पर उस गेंद को डेड बॉल करार दिया जा सकता है। साथ ही बल्लेबाजी टीम को पांच रन पेनल्टी के तौर पर मिलते हैं। हालांकि, इस मामले में न तो अंपायर मरैस इरास्मस और न ही क्रिस ब्राउन ने इसे देखा। यहां तक कि बल्लेबाज भी इसे नहीं देख पाए।
तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे। इसके बाद कोहली ने पूरा मैच पलट दिया। उन्होंने शाहीन अफरीदी के 18वें ओवर में 17 रन बटोरे। इसके बाद हारिस रऊफ के 19वें ओवर में कोहली ने दो छक्के लगाए और 15 रन बटोरे। आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे।
बाएं हाथ के स्पिनर ने चौथी गेंद फुल टॉस फेंकी। इस पर कोहली ने छक्का लगाया और फिर वह अंपायर से नो बॉल की मांग करने लगे। अंपायर ने कुछ देर तक सोचने के बाद इसे नो बॉल दे दिया। इस पर पाकिस्तानी खिलाड़ी चिढ़ गए और अंपायर से बहस करने लगे। हालांकि, अंपायर अपने फैसले पर अडिग रहे। यह नो बॉल निर्णायक बना और भारत मैच जीत गया। इसके बाद पाकिस्तानी फैन्स ने सोशल मीडिया पर खूब बवाल किया।
श्रीलंका को टूर्नामेंट के बीच में ही बड़ा झटका लगा, जब टीम के ऑलराउंडर दानुष्का गुणाथिलका पर दुष्कर्म के आरोप लगे। उन्हें टूर्नामेंट में श्रीलंका का अभियान समाप्त होने के बाद गिरफ्तार किया गया। वह अभी भी ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की हिरासत में हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने गुणाथिलका को सस्पेंड कर दिया है।
इस ओवर में शादाब खान गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर सौम्य सरकार को आउट किया। इसके बाद कप्तान शाकिब बैटिंग के लिए आए। शादाब की अगली गेंद जाकर शाकिब के पैड पर लगी। इस पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपील की और शाकिब को फील्ड अंपायर ने एल्बीडब्ल्यू आउट दिया। इस पर शाकिब ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल किया।
Shakib al Hasan was clearly not out. Cheating by Third Umpire pic.twitter.com/bVvYgPObPC
— Angry Foofa 🏹 (@AngryFoofa) November 6, 2022
शाकिब ने मामले को थर्ड अंपायर के पास इस उम्मीद में भेजा कि उन्हें शायद न्याय मिले, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि गेंद उनके बल्ले पर लगी है। हालांकि, उन्हें क्या पता था कि थर्ड अंपायर भी बड़ी गलती कर सकते हैं। रिव्यू में साफ दिखा कि गेंद बल्ले पर लग रही थी और गेंद और बल्ले के बीच काफी गैप था।
हालांकि, थर्ड अंपायर का मानना कुछ और ही था। उन्हें लगा कि बैट गेंद पर लगने की बजाय जमीन पर लगी है और बॉल-बॉट के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। यहां तक कि पाकिस्तान के पत्रकार साज सादिक ने भी ट्वीट कर बताया कि शाकिब के बल्ले पर गेंद लगी थी। ऐसे में शाकिब को थर्ड अंपायर ने भी आउट दिया। इस पर शाकिब नाखुश हुए और अंपायर से भिड़ गए।
Big moment in the match. Looked like Shakib Al Hasan edged it.
The umpiring in this tournament hasn’t been great#T20WorldCup #PAKvBAN pic.twitter.com/4zoJcVVPkm
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) November 6, 2022
उन्होंने मैदान से बाहर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह धीमी-धीमी कदमों से डग आउट की तरफ लौटने लगे। हालांकि, उन्हें तब तक विश्वास नहीं हो रहा था कि वह अंपायरों के एक खराब फैसले का शिकार हुए। इस फैसले ने मैच का रुख पलट कर रख दिया। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 127 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।
[ad_2]
Source link