[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी.
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना किया.
नई दिल्ली. पाकिस्तान 13 नवंबर (रविवार) को एमसीजी में इंग्लैंड से पांच विकेट से टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल हार गया. हार के बाद पाकिस्तान टीम को प्रशंसकों की आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद की एक अलग ही चिंता है. उन्होंने हार के लिए कोचों और बोर्ड की आलोचना की. एक पाकिस्तानी टीवी शो में उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने पिछले कुछ वर्षों में विदेशी कोचों पर अधिक भरोसा किया है. अब भी टीम के मेंटर के रूप में मैथ्यू हेडन हैं और शॉन टैट गेंदबाजी कोच हैं.
उन्होंने कहा, ”हम लोगों ने काउंटी क्रिकेट खेली है, मगर आज जो ये लड़के खेल रहे हैं, इनका फ्यूचर क्या है? इसके बाद टीवी एंकर ने कहा कि वेरोन फिलेंडर पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भी सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे, जिसमें टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. मियांदाद ने फिर हताशा में जवाब दिया, ”लाओ ना इनको, इनसे हम लोग सवाल करेंगे. पूछे तो सही हम भी, बताओ क्रिकेट के बारे में.”
पूर्व इंग्लिश कप्तान की धमकी, भारत को घर में घुसकर हराएंगे और जीतेंगे 2023 का वर्ल्ड कप
मियांदाद ने आगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर उंगली उठाई और कहा, ”बोर्ड आपने आप को बचाती है कि आसानी से ना जाएं, फिर हम लोग सही हैं.” इसके बाद उन्होंने कड़ा बयान दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट में अतीत में मैच फिक्सिंग स्कैंडल इतनी बार क्यों होते थे.
उन्होंने कहा, ”अपने लोगों को देखें, अपने लोगों ने जो क्रिकेट खेली है. मुझे ऐसा कुछ नहीं है, मुझे बड़ी ऑफर्स आती हैं पर मैं नहीं जाता. ये जो प्लेयर्स खेल रहे हैं, अब ये आज खेल रहे हैं. इनका फ्यूचर क्या है? उनको पता है कि आज मैंने कुछ नहीं किया, तो कल मैं क्या करूंगा? फिक्सिंग इस वजह से हुई थी. सबको डर था कि ये काट ना दे हमको.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Javed Miandad, Pakistan cricket team, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 15, 2022, 16:21 IST
[ad_2]
Source link