Home Sports VIDEO: शोएब मलिक ने भारत को चुना फेवरेट तो वकार यूनिस ने उड़ाया मजाक, बोले- वो इंग्लैंड नहीं कह सकता…

VIDEO: शोएब मलिक ने भारत को चुना फेवरेट तो वकार यूनिस ने उड़ाया मजाक, बोले- वो इंग्लैंड नहीं कह सकता…

0
VIDEO: शोएब मलिक ने भारत को चुना फेवरेट तो वकार यूनिस ने उड़ाया मजाक, बोले- वो इंग्लैंड नहीं कह सकता…

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को दूसरे बार अपने नाम किया है.

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले कई विशेषज्ञ अपनी भविष्यवाणी कर रहे थे कि इस बड़े इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान का सामना कौन करेगा. एक पाकिस्तानी चैनल पर चर्चा के दौरान मिस्बाह-उल-हक, वसीम अकरम, वकार यूनुस और शोएब मलिक को दूसरे सेमीफाइनल के लिए पसंदीदा टीम चुनने के लिए कहा गया था. इस दौरान शोएब मलिक ने एक टीम का नाम लिया, जिसके बाद वकार यूनिस ने इस शो में उनका जमकर मजाक बनाया.

जब शोएब मलिक से भारत और इंग्लैंड के बीच उनकी फेवरेट टीम के बारे में पूछा गया को मलिक ने थोड़ा सा रुककर भारत का नाम लिया. इसके बाद वकार यूनिस ने शोएब मलिक का मजाक बनाते हुए कहा, ”इंग्लैंड यह बोल नहीं सकता, इसके मसले हैं.”

कायरन पोलार्ड ने IPL से की संन्यास की घोषणा, अब मुंबई इंडियन में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

वकार यूनिस के इस तंज का जवाब देते हुए शोएब मलिक ने कहा, ”हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता.” बता दें कि शोएब मलिक ने भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी की है. इन दोनों की शादी 2010 में हुई थी. 2018 में यह कपल के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है. हालांकि, सानिया और शोएब की शादी के बीच खटास की खबरें इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं, लेकिन कपल की तरफ से इसपर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

” isDesktop=”true” id=”4902213″ >

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरों के बीच 15 नवंबर को टेनिस स्टार के जन्मदिन के मौके पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी. इसके अलावा उर्दूफ्लिक्स पर सानिया और शोएब का एक शो भी आ रहा है. ऐसे में कपल के तलाक की खबरों पर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

IPL 2023: एमएस धोनी आईपीएल को भी कहने जा रहे हैं अलविदा! BCCI दे सकता है बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि भारत और इंग्लैंड का मुकाबला सेमीफाइनल में होना था. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंच चुका था. फैन्स उम्मीद कर रहे थे कि भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराएगा और फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. लेकिन सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.

Tags: Off The Field, Shoaib Malik, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Waqar Younis

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here