[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में अपना अभियान सेमीफाइनल तक ले गईं
इसके तुरंत बाद दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जा रही है
न्यूजीलैंड की कप्तानी विलियमसन और टीम इंडिया की कमान हार्दिक को दी गई है
वेलिंगटन. न्यूजीलैंड और भारत के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तान केन विलियमसन और हार्दिक पंड्या परंपरागत फोटोशूट के लिए एकत्र हुए. जब दोनों ट्रॉफी के साथ तस्वीरें क्लिक करने की तैयारी कर रहे थे, तब वीडियोग्राफर्स ने एक नाटकीय दृश्य अपने कैमरे में कैद कर लिया. असल में, समंदर किनारे फोटोशूट हो रहा था और वहां पर हवा तेज चल रही थी. इस दौरान हवा में ट्रॉफी उड़ ही जाती, अगर विलियमसन सजगता दिखाते हुए उसे उठा नहीं लेते. ट्रॉफी गिरे और उसे कोई नुकसान हो, इसके पहले ही केन ने ट्रॉफी उठा ली.
भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में अपना अभियान सेमीफाइनल तक ले गईं. इसके तुरंत बाद दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज न्यूजीलैंड में हो रही है. न्यूजीलैंड की कप्तानी पूर्णकालिक केन विलियमसन कर रहे हैं, वहीं, भारतीय टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा के उपलब्ध नहीं होने पर हार्दिक को कार्यवाहक कैप्टन बनाया है.
“I’ll have that!” 🙌 🏆 #NZvIND #CricketNation pic.twitter.com/KiQL8IkzUK
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 16, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IND vs NZ, Kane williamson, Rohit sharma, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 16, 2022, 18:31 IST
[ad_2]
Source link