Home Breaking News जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसाः सड़क से फिसल कर रेनी नाला में गिरी टाटा सूमो, चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसाः सड़क से फिसल कर रेनी नाला में गिरी टाटा सूमो, चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत

0
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसाः सड़क से फिसल कर रेनी नाला में गिरी टाटा सूमो, चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत

[ad_1]

कार खाई में गिरी

कार खाई में गिरी
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में टाटा सूमो सड़क से फिसल कर रेनी नाला में गिर गई, जिसमें चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालक सहित सभी लोगों की मौत हो गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खबर सुनते ही दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। मृतकों में से कुछ की पहचान चुंजोर मार्च के मुहम्मद अमीन शेख, नोवापाची मारवाह के उमेर गनी शाह (ड्राइवर), कादरना मरवाह के मुहम्मद इरफान हजाम, थचना मरवाह के अफाक अहमद हजाम, अंजेर मारवाह के सफूरा बानो, मुजामिला बानो और आसिया बानो के रूप में हुई है।  दोनों यार्दू मारवाह के रहने वाले हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, अभी-अभी मारवाह क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण टाटा सूमो सड़क दुर्घटना की खबर मिलने के बाद डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से बात की। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य लोगों की बरामदगी के लिए बचाव कार्य जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, आगे भी आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। 

विस्तार

बुधवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में टाटा सूमो सड़क से फिसल कर रेनी नाला में गिर गई, जिसमें चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालक सहित सभी लोगों की मौत हो गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here