Home Breaking News G20 Summit: पीएम मोदी ने बाइडन-सुनक सहित विश्व नेताओं को दिए उपहार, इन राज्यों की खास कलाकृतियां भेंट कीं

G20 Summit: पीएम मोदी ने बाइडन-सुनक सहित विश्व नेताओं को दिए उपहार, इन राज्यों की खास कलाकृतियां भेंट कीं

0
G20 Summit: पीएम मोदी ने बाइडन-सुनक सहित विश्व नेताओं को दिए उपहार, इन राज्यों की खास कलाकृतियां भेंट कीं

[ad_1]

इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं को पारंपारिक उपहार दिए। इसमें कई राज्यों की खास कलाकृतियां शामिल रहीं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली कलाकृतियां और पारंपरिक वस्तुएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के लिए उपहारों की पसंद थीं।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कांगड़ा लघु चित्रों के उपहार दिए, जो श्रृंगार रस को चित्रित करते हैं।

 

ऋषि सुनक को गुजरात का उपहार

अपने ब्रिटेन के समकक्ष ऋषि सुनक को पीएम मोदी ने गुजरात का ‘माता नी पछेड़ी’ उपहार में दिया जिसमें एक कपड़े पर हस्तनिर्मित कलाकृति बनी है और इसका मतलब देवी मां के मंदिरों में प्रसाद के रूप में होता है।

 

प्रधानमंत्री ने गुजरात के छोटा उदयपुर के राठवा कारीगरों की आदिवासी लोक कला ‘पिथोरा’ ऑस्ट्रेलियाई नेता एंथोनी अल्बनीज को भेंट की। 

पीएम मोदी ने अपने इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी को उपहार में ‘पाटन पटोला दुपट्टा’ (स्कार्फ) दिया। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here