[ad_1]

हिंदुजा परिवार
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
ब्रिटेन के सबसे अमीर कारोबारी घरानों में एक हिदुजा परिवार की राहें अब जुदा होने वाली है। दरअसल, 108 वर्ष पुराने हिंदुजा ग्रुप के बंटवारे की डेडलाइन तय हो गई है। ग्रुप का कुल नेट वर्थ 14 अरब डॉलर है। हिंदुआ भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। हिंदुजा बंधुओं में सबसे बड़े 86 वर्षीय श्रीचंद हिंदुजा के वकीलों हाल ही लंदन की एक अदालत को बताया है कि परिवार 2014 के एक आपसी करार को समाप्त करने के लिए सहमत हाे गया है। इस बाबत परिवार के बीच समझौता बीते 30 जून 2022 को हुआ था।
बंटवारे के लिए नवंबर महीने की डेडलाइन तय
सूत्रों के अनुसार इसी आधार पर इसी महीने यानी नवंबर में ही पारिवारिक बिजनेस के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अगर नवंबर महीने में बंटवारा फाइनल नहीं किया गया तो एक बार फिर यह मामला अदालत तक पहुंच सकता है। हिंदुजा ग्रुप के पास दर्जनों कंपनियों का स्वामित्व है, जिनमें से छह लिस्टेड कंपनियां हैं। भारत में बैंकिंग कारोबार से जुड़े इंडसइंड बैंक का स्वामित्व भी हिंदुजा ग्रुप के पास है। इसके अलावे कमर्शियल वाहनों के बड़े निर्माता अशोक लिलैंड नाम की कंपनी का स्वामित्व भी हिंदुजा ग्रुप के ही पास है।
[ad_2]
Source link