[ad_1]
हाइलाइट्स
टॉप-10 में सूर्यकुमार के अलावा अन्य कोई भारतीय नहीं
विराट कोहली 11वें और केएल राहुल 17वें स्थान पर
दुबई. ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. वर्ल्ड कप के सुपर-12 चरण बेहतरीन प्रदर्शन करके सूर्यकुमार नंबर-1 एक बल्लेबाज बने थे. इस दौरान उन्होंने 5 पारियों में 3 अर्धशतक लगाए थे. इससे उन्हें करियर के सर्वश्रेष्ठ 869 रेटिंग अंक मिले. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 14 रन पर आउट होने के कारण इसमें 10 अंक की गिरावट (ICC T20I Rankings) आई, लेकिन वे टॉप पर बने हुए हैं. सूर्या ने वर्ल्ड कप में 190 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे.
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 47 गेंद में नाबाद 86 रन बनाए और 22 पायदान चढ़कर 12वें स्थान पर आ गए. टॉप-10 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक पायदान चढ़कर तीसरे स्थान पर आ गए. दक्षिण अफ्रीका के रिली रुसो 7वें स्थान पर आ गए जबकि न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स एक पायदान खिसककर आठवें स्थान पर हैं. पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम पांचवें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि डेवॉन कॉनवे चौथे स्थान पर खिसक गए. अन्य कोई भारतीय टॉप-10 में नहीं है. विराट कोहली 11वें और केएल राहुल 17वें स्थान पर हैं.
आदिल राशिद तीसरे पर पहुंचे
गेंदबाजों में इंग्लैंड के आदिल राशिद पांच पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में भारत और फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया था. प्लेयर आफ द टूर्नामेंट और फाइनल में प्लेयर आफ द मैच रहे सैम करेन 2 पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर आ गए. श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं. टॉप-10 में कोई भारतीय गेंदबाज नहीं है.
IND vs NZ: रोड्स ने कहा- न्यूजीलैंड दौरे पर गए युवाओं को मिले मौका, कुछ अभी भी कर रहे हैं इंतजार
ऑलराउंडर्स में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे और भारत के हार्दिक पंड्या तीसरे स्थान पर हैं. मालूम हो कि टीम इंडिया अभी न्यूजीलैंड में है. 3 मैचों की टी20 सीरीज 18 नवंबर से शुरू हो रही है. यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रैंकिंग में आगे आ सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, ICC, ICC T20 Rankings, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : November 16, 2022, 17:22 IST
[ad_2]
Source link