Home Sports IND vs NZ: भारत के 5 बल्लेबाज विरोधी गेंदबाजों को कूटने में माहिर, सूर्यकुमार सबसे आगे – ind vs nz suryakumar yadav and hardik pandya strike rate of over 140 in t20is in 2022 team india – News18 हिंदी

IND vs NZ: भारत के 5 बल्लेबाज विरोधी गेंदबाजों को कूटने में माहिर, सूर्यकुमार सबसे आगे – ind vs nz suryakumar yadav and hardik pandya strike rate of over 140 in t20is in 2022 team india – News18 हिंदी

0
IND vs NZ: भारत के 5 बल्लेबाज विरोधी गेंदबाजों को कूटने में माहिर, सूर्यकुमार सबसे आगे – ind vs nz suryakumar yadav and hardik pandya strike rate of over 140 in t20is in 2022 team india – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार ने इस साल बनाए हैं सबसे अधिक रन
टी20 वर्ल्ड कप में भी किया कमाल का प्रदर्शन

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बतौर कप्तान 18 नवंबर से नई शुरुआत करने को तैयार हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच (IND vs NZ) 3 मैचों की टी20 सीरीज होने जा रही है. सीनियर खिलाड़ियों जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को सीरीज से आराम दिया गया है. पंड्या की अगुआई में युवा टीम को कीवी टीम से बड़ी चुनौती मिलेगी. टी20 वर्ल्ड कप में सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के बाद मौजूदा सीरीज में युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके टीम में जगह पक्की करना चाहेंगे. केन विलियम्सन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. ऐसे में भारत की राह आसान नहीं रहने वाली.

भारतीय खिलाड़ियों के 2022 के टी20 इंटरनेशनल के रिकॉर्ड को सूर्यकुमार यादव सहित 5 बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 140 के ऊपर है. यानी वे आक्रामक बल्लेलबाजी के लिए जाने जाते हैं. पहले बात सूर्या की. वे इस साल अब तक अब तक 29 पारियों में 1040 रन बना चुके हैं. उनसे अधिक रन और कोई नहीं बना सका है. एक शतक और 9 अर्धशतक जड़ा है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186 का रहा है. वे 60 छक्के जड़ चुके हैं. यानी वे औसतन हर मैच में 2 छक्के लगा रहे हैं.

सैमसन दूसरे और हुडा तीसरे पर

संजू सैमसन को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है. उन्होंने इस साल अब तक 6 ही टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले हैं. 5 पारियों में 45 की औसत से 179 रन बना चुके हैं. स्ट्राइक रेट 158 का है. वहीं दीपक हुडा ने 10 पारियों में 37 की औसत से 293 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 153 का है. वे शतक भी जड़ चुके हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में भी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था.

कप्तान और अय्यर भी कम नहीं

हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद से जोरदार प्रदर्शन किया था. इस साल वे अब तक 23 पारियों में 33 की औसत से 564 रन बना चुके हैं. स्ट्राइक रेट 146 का है. 3 अर्धशतक भी लगाया है. यह उनका एक साल का बेस्ट प्रदर्शन है. वहीं श्रेयर अय्यर की बात करें, तो वे अब तक 15 पारियों में 41 की औसत से 450 रन बना चुके हैं. 4 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 142 का है.

ODI World Cup: भारत को वनडे वर्ल्ड कप से पहले 77 दिन खेलने हैं इंटरनेशनल मुकाबले, 74 IPL मैच भी

टी20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है. वे टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे. उन्होंने 2022 में टी20 इंटरनेशनल की 19 पारियों में 23 की औसत से 347 रन बनाए हैं. एक अर्धशतक लगाया है और स्ट्राइक रेट 136 का है. बतौर विकेटकीपर उन्हें सीरीज में सैमसन के अलावा ईशान किशन से कड़ी टक्कर मिलेगी.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, New Zealand, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here