[ad_1]
हाइलाइट्स
मयंक अग्रवाल को किंग्स इलेवन पंजाब ने बाहर कर दिया है
मयंक अग्रवाल ने आईपीएल 2022 में किया था खराब प्रदर्शन
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है. सभी फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को रिटेंशन सूची जारी कर दी है. कुछ दिन पहले आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने घोषणा की थी कि भारतीय टीम के दिग्गज ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अब टीम की कमान संभालेंगे. हालांकि, हैरानी की बात ये रही की फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को टीम के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को टीम से बाहर कर दिया है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि अन्य फ्रेंचाइजी मयंक अग्रवाल को ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में टीम में जरूर लेना चाहेगी.
मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर करते हुए कहा,” मयंक अग्रवाल के साथ यह दिलचस्प मामला है. जब आपका सीजन खराब रहता है तो आपका प्राइस टैग मदद नहीं करता. उन्होंने केएल राहुल के साथ शीर्ष क्रम में शानदार बल्लेबाजी की थी. जिसके कारण वह टीम के कप्तान बने थे. निश्चित तौर पर उन्हें अपने आप को साबित करने के लिए 1 वर्ष और देना चाहिए”.
सलामी बल्लेबाज के रूप में मयंक अग्रवाल को चुनने का अच्छा विकल्प
उन्होंने आगे कहा,” सबसे बुरी बात यह रही थी कि उन्होंने अपनी ऊपरी क्रम में आने के बजाय नीचे आना शुरू किया. रन नहीं बनने के कारण और प्रेशर आने के कारण उनके लिए बल्लेबाजी करना और मुश्किल हो गया, लेकिन वह एक बहुत अच्छे ओपनिंग बल्लेबाज हैं. जो भी टीमें अपने लिए सलामी बल्लेबाज की तलाश कर रही है उनके लिए मयंक एक अच्छा विकल्प है. क्योंकि वो आपको बड़े स्कोर दिलाएंगे. वह 150 से 160 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं और तेज और स्पिन गेंदबाजी को भी अच्छा खेलते हैं”.
बता दें कि आईपीएल 2022 में मयंक अग्रवाल ने 13 पारियों में 16.33 के औसत से मात्र 196 रन बनाए थे. उनके खराब प्रदर्शन के कारण किंग्स इलेवन पंजाब ने इस साल उन पर दांव नहीं लगाया. अन्य फ्रेंचाइजी के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में मयंक अग्रवाल को चुनने का अच्छा विकल्प है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, Kings XI Punjab, Mayank agarwal, Sanjay Manjrekar
FIRST PUBLISHED : November 16, 2022, 19:53 IST
[ad_2]
Source link