[ad_1]
हाइलाइट्स
जाफर ने कहा मुंबई की टीम को स्पिनर की जरूरत है
मिनी ऑक्शन में अनुभवी भारतीय स्पिनर की तलाश रहेगी
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बहुत ही बुरा रहा था. बतौर डिफेंडिंग चैंपियन टूर्नामेंट में उतरी टीम आखिरी पायदान पर रही थी. 14 में से मुंबई की टीम को महज 4 मुकाबलों में ही जीत मिली थी. पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने मुंबई की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी पर ध्यान दिलाया है. उन्होंने बताया टीम मिनी ऑक्शन में किस तरह जा सकती है.
ESPNCricinfo से बात करते हुए जाफर ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि जोफ्रा आर्चर फिट हैं और दौड़ लगाना शुरू कर दिया है. अगर जो वो उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो फिट टीम बहुत बड़ी मुश्किल में होगी. जसप्रीत बुमराह, आर्चर और जेसन बेहरनडॉर्फ मिलकर एक अच्छी आक्रमण बनाते हैं. आकाश मधवाल, मैं उनको उत्तराखंड के वक्त से जानता हूं, वह बहुत ही अच्छे भविष्य के खिलाड़ी हैं. उसे टीम में लाने का वो सोच सकते हैं.”
आगे उन्होंने कहा, “यह टीम स्पिन विभाग में बहुत ही ज्यादा कमजोर नजर आती है. ऋतिक शौकीन ने पिछले सीजन में जरूर कुछ मुकाबले खेले थे लेकिन वह एक आम से ऑफ स्पिनर हैं और अगर जो टीम वानखेडे में खेलती है, वो वहां पर ज्यादा कुछ करके नहीं दे पाएंगे. कुमार कार्तिकेय का मुकाबले सही गए थे उन्होंने काफी अच्छा किया था.
“ये देखिए आप भी ये जानते हैं इस वक्त टीम के पास कोई भी अनुभवी स्पिनर नहीं है. ऐसे में उनको इसके पीछे काफी उंची बोली लगाने के लिए जाना ही होगा जिससे कि अच्छा स्पिनर टीम में आ जाए. वो ज्यादा से ज्यादा विदेशी स्पिनर को रखने की गलती नहीं सक सकते क्योंकि यहां पर उनको लिए ज्यादा मौका नही बनने वाले हैं.”
“आप टिम डेविड को खिलाएंगे, त्रिस्तां स्तब्स, आर्चर और बेहरनडोर्फ खिलाएंगे. इन सबके खेलने के बाद मुझे नहीं पता कि आपके पास कौन सा स्थानिय स्पिनर है. आपके लिए भारतीय स्पिनर हमेशा ही उपलब्ध रहना वाला है. तो यह एक चीज है जो बहुत ही मुश्किल होने वाला है. लेकिन जिन खिलाड़ियों को मुंबई ने रिलीज किया है उनका बाहर जाना तय लग रहा था तो मेरे लिए किसी तरह की कोई हैरानी भरा फैसला नहीं रहा.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Jasprit Bumrah, Jofra Archer, Mumbai indians, Wasim Jaffer
FIRST PUBLISHED : November 16, 2022, 13:01 IST
[ad_2]
Source link