Home Breaking News Railway: ट्रेनों से पशुओं के टकराने की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे का मास्टरप्लान, रेल मंत्री ने दी जानकारी

Railway: ट्रेनों से पशुओं के टकराने की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे का मास्टरप्लान, रेल मंत्री ने दी जानकारी

0

[ad_1]

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
– फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw

ख़बर सुनें

ट्रेनों के साथ होने वाले हादसों को रोकने के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक विशेष प्रकार की बाउंड्री वॉल की नई डिजाइन को अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि नई बाउंड्रीवाल अगले 5-6 महीनों में पटरियों के किनारे लगाई जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश की कार्पोरेट ट्रेन वंदे भारत के साथ एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद रेलवे ने यह कदम उठाया है। 

गौरतलब है कि बीते अक्तूबर माह में कई बार वंदेभारत ट्रेन मवेशियों से टकरा गई थी। ऐसी दो घटनाएं तो लगातार दो दिनों में हुई थीं। ऐसी ही एक घटना में गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस एक गाय से टकरा गई थी। हादसे की वजह से ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त भी हुआ था। ये घटना गुजरात के आणंद स्टेशन के पास हुई थी। हालांकि हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ था। इस हादसे के एक दिन पहले सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ने चार भैंसों को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसके एक हिस्से को बदलना पड़ा था। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी उस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव अपरिहार्य है। सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि मवेशिय़ों के साथ हादसे को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here