Home Breaking News आज का शब्द: नायक और अनुज लुगुन की कविता- परदे से गुम हो गई स्त्रियाँ

आज का शब्द: नायक और अनुज लुगुन की कविता- परदे से गुम हो गई स्त्रियाँ

0
आज का शब्द: नायक और अनुज लुगुन की कविता- परदे से गुम हो गई स्त्रियाँ

[ad_1]

                
                                                                                 
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है नायक, जिसका अर्थ है- लोगों को अपनी आज्ञा के अनुसार चलाने वाला आदमी, नेता, अगुआ, अधिपति, स्वामी, मालिक। प्रस्तुत है अनुज लुगुन की कविता- परदे से गुम हो गई स्त्रियाँ
                                                                                                
                                                     
                            

मैं परदे से गुम हो गई 
स्त्रियों के बारे में सोच रहा हूँ 
सोच रहा हूँ कि 
क्या उन्हें कोई नायक नहीं मिला 
जो उनको लापता होने से बचा लेता 

मैं बचपन में देखे गए 
उन अभिनेत्रियों को खोज रहा हूँ 
जिनके चेहरे की कथा 
उम्र के दो दशकों में मुझे कहीं नहीं दिख रही 
क्या अभिनेत्रियों की उम्र इतनी कम होती है 

मैंने परियों की कहानी सुनी है 
परियाँ सुंदर होती हैं 
परियाँ जादू करती हैं 
परियाँ अचानक ग़ायब हो जाया करती हैं 
क्या वे सभी अभिनेत्रियाँ 
ग़ायब होने की कला जानती थीं 

आगे पढ़ें

11 minutes ago

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here