Home Breaking News ऊंचाई, वकांडा फॉरएवर और यशोदा, जानिए बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कौन किसपर रहा भारी

ऊंचाई, वकांडा फॉरएवर और यशोदा, जानिए बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कौन किसपर रहा भारी

0
ऊंचाई, वकांडा फॉरएवर और यशोदा, जानिए बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कौन किसपर रहा भारी

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ऊंचाई और हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर कमाई की जद्दोजहद में लगी हुई है। 800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ऊंचाई अब कुछ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है तो वहीं भारत में ब्लैक पैंथर 2 का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु की ऊंचाई की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इन फिल्मों के छठे दिन के कलेक्शन आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि बीते बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

ऊंचाई

अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पांच दिन से सिनेमाघरों में बेहतरीन कमाई करने वाली ये फिल्म छठे दिन भी ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को फिल्म ने 1.88 करोड़ रुपये मंगलवार को 1.76 करोड़ रुपये तो वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ऊंचाई ने छठे दिन 1.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 15.50 करोड़ रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Uunchai Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘ऊंचाई’ का धमाल जारी, छठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर

ब्लैक पैंथर 2 की बात करें तो पहले मंगलवार को इस फिल्म ने भारत में 4.4 करोड़ की कमाई की। वैसे तो ये आंकड़ा आपको ऊंचाई के मुकाबले ज्यादा लग रहा होगा। लेकिन एमसीयू की फिल्म होने के नाते ये नंबर काफी कम है। वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार छठे दिन इस फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 54.06 करोड़ रुपये हो गया था।

कांतारा

ऋषभ शेट्टी की कांतारा तो अब तक देशभर में धमाल मचा रही है। ये फिल्म रॉकी भाई की केजीएफ को टक्कर देने की पूरी तैयारी में है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को लगे 48 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म का कलेक्शन करोड़ में ही है। 48वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 1.40 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 293.56 करोड़ रुपये हो गई है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here