Home Sports क्या नीम करौली बाबा के आशीर्वाद से लौटी विराट की फॉर्म? अनुष्का-विराट पहुंचे कैची धाम – virat kohli and anushka sharma seek blessings of neem karori baba after t20 world cup – News18 हिंदी

क्या नीम करौली बाबा के आशीर्वाद से लौटी विराट की फॉर्म? अनुष्का-विराट पहुंचे कैची धाम – virat kohli and anushka sharma seek blessings of neem karori baba after t20 world cup – News18 हिंदी

0
क्या नीम करौली बाबा के आशीर्वाद से लौटी विराट की फॉर्म? अनुष्का-विराट पहुंचे कैची धाम – virat kohli and anushka sharma seek blessings of neem karori baba after t20 world cup – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने किया बेहतरीन प्रदर्शन.
विराट और अनुष्का पहुंचे कैची धाम.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ कैंची धाम पहुंचे हैं. दोनों पति-पत्नी नीम करौरी बाबा को दिल से मानते हैं. उत्तराखंड के कुमाऊं के कैची धाम जाकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाबा का आशीर्वाद लिया है. हाल ही में विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है.

विरुष्का की भक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है जब एशिया कप के दौरान अनुष्का ने करौरी बाबा की फोटो शेयर की थी. दरअसल, विराट कोहली के शतक जड़ने के बाद अनुष्का ने इस फोटो के जरिए कोहली को एक संदेश दिया था. फोटो के साथ लिखा था कि आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है बल्कि बस उनसे प्यार करना है. बाबा की कृपा विराट के ऊपर बनी रही और वह मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उन्होंने कैची धाम जाकर बाबा का आशीर्वाद ले लिया है.

वर्ल्ड कप में विराट के 4 अर्धशतक

विराट कोहली ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप ट्रॉफी के पास पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पहले ही मैच से विराट कोहली के बल्ले ने आग उगलना शुरू किया और सेमीफाइनल में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी सबसे यादगार पारियों में से एक थी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 4 अर्धशतकीय पारियां खेली.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक के बाद डेविड मलान ने वर्ल्ड कप फाइनल को किया मिस, जानें क्या कहा

फैंस ने विराट और अनुष्का के साथ ली तस्वीरें

विराट कोहली और अनुष्का जब उत्तराखंड में नीम करौरी बाबा के दर्शन करने पहुंचे तो वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे. कई फैंस ने उनके साथ तस्वीरें ली. इस दौरान विराट और अनुष्का काफी खुश नजर आए.

Tags: Anushka sharma, T20 World Cup 2022, Uttrakhand, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here