[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 18 नवंबर को खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में रहेगी.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही. लेकिन आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टीम चोक कर गई. वर्ल्ड कप के गम से टीम इंडिया उबरी नहीं थी, तभी कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की जमकर आलोचना हुई. वहीं, अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी राहुल द्रविड़ सवालों के घेरे में हैं. लेकिन इस बार मुद्दा वर्ल्ड कप नहीं है.
दरअसल, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर है. टीम इंडिया और कीवी टीम के बीच 18 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज होनी है. इस दौरान टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक लिया है जिसे लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने नाराजगी जताई है. उनमें से एक नाम टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का भी है. न्यूजीलैंड में टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच के रूप में भेजा गया है.
मैं ब्रेक पर विश्वास नहीं करता- रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं ब्रेक में विश्वास नहीं करता. मेरे लिए टीम प्लेयर्स को समझना और टीम पर कंट्रोल रखना मायने रखता है. आपको इतने सारे ब्रेक की जरूरत क्यों है. आपको आईपीएल के दौरान दो-तीन महीने का ब्रेक वैसे ही मिल जाता है. एक कोच के तौर पर रेस्ट के लिए इतना ब्रेक काफी है. मेरे हिसाब से एक कोच को हमेशा टीम के साथ होना चाहिए.’
न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक के पास टीम की कमान
टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान संभालेंगे. हार्दिक के लिए 2022 काफी अच्छा साबित हुआ है. आईपीएल 2022 में हार्दिक ने बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस को खिताबी जीत दिलाई थी. वर्ल्ड कप में भी पंड्या ने अपने आक्रामक प्रदर्शन से विरोधी टीमों में अपना खौफ बनाया है. अब देखना दिलचस्प होगा की हार्दिक घर के बाहर भारत को जीत दिलाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Rahul Dravid, Ravi shastri, Team india
FIRST PUBLISHED : November 17, 2022, 18:09 IST
[ad_2]
Source link