Home Sports AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक के बाद डेविड मलान ने वर्ल्ड कप फाइनल को किया मिस, जानें क्या कहा – david malan missed the world cup final after the best century against australia – News18 हिंदी

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक के बाद डेविड मलान ने वर्ल्ड कप फाइनल को किया मिस, जानें क्या कहा – david malan missed the world cup final after the best century against australia – News18 हिंदी

0
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक के बाद डेविड मलान ने वर्ल्ड कप फाइनल को किया मिस, जानें क्या कहा – david malan missed the world cup final after the best century against australia – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मात देकर वनडे सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा.

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का खिताब जीतने के बाद वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दे रही है. लेकिन वर्ल्ड कप विजेताओं को मेजबान टीम ने पहले मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त दी है. इस मैच में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके. इस मैच में हार के बाद उन्होंने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच को काफी मिस किया है.

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान सुपर-12 चरण के आखिरी मैच में डेविड मलान चोटिल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें भारत और पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल और फाइनल मैच में जगह नहीं मिली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले ही मैच में विकेटो के पतझड़ के बीच डेविड मलान ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 287 तक पहुंचा दिया. उन्होंने 128 गेंदो में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 134 रनों की पारी खेली. उनके अलावा इंग्लिश टीम का कोई भी बल्लेबाज 40 का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

वर्ल्ड कप के मैचों को मिस करना काफी मुश्किल है- डेविड मलान

मैच के बाद डेविड मलान ने कहा, ‘यह एक अच्छा विकेट था. यहां की छोटी बाउंड्री से मदद मिलती है. पिछले कुछ वर्षों से जो मेहनत की है उसके बाद वर्ल्ड कप के पिछले दो मुकाबलों को मिस करना काफी मुश्किल है. लेकिन यहां वापसी करना और एक शतक के साथ अपनी फिटनेस को भी साबित करना रोमांचक था. दूसरी पारी में पिच बेहतर हुई, उन्होंने नई गेंद से काफी अच्छी गेंदबाजी की. शुरुआत में हमने 30 से भी कम रन बनाए थे.’

वर्ल्ड कप विजेताओं को धूल चटाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमें में खुशी की लहर, कप्तान ने बांधे तारीफों के पुल

एकदिवसीय मैच में डेविड मलान हैं माहिर

मलान ने अपने क्रिकेट के बारे में बात करते हुए बताया, ‘मुझे लगता है कि एकदिवसीय क्रिकेट मेरा सबसे मजबूत फॉर्मेट है. लेकिन इस टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल है. लेकिन उम्मीद है कि अगर मैं इसी तरह प्रदर्शन करता रहा तो अपनी पहचान बना सकता हूं. गेंदबाजी में मैं पहले आने वाला था लेकिन छोटी बाउंड्री के कारण एलेक्स कैरी के खिलाफ नहीं आया.’

Tags: Australia vs England, Dawid Malan, England, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here