Home Sports Aus vs Eng ODI: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंग्लैंड को मिली निराशा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से नहीं खुश हैं जोस बटलर – jos buttler gave a disappointing reaction after the defeat in the first match of the odi series against australia – News18 हिंदी

Aus vs Eng ODI: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंग्लैंड को मिली निराशा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से नहीं खुश हैं जोस बटलर – jos buttler gave a disappointing reaction after the defeat in the first match of the odi series against australia – News18 हिंदी

0
Aus vs Eng ODI: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंग्लैंड को मिली निराशा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से नहीं खुश हैं जोस बटलर – jos buttler gave a disappointing reaction after the defeat in the first match of the odi series against australia – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा.

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला आज एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड (ACG) में खेला गया. इस मैच में मेजबान टीम ने इंग्लैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी है. टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं को यह हार रास नहीं आई है. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने हार के बाद अपने विचार साझा किए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरू में ही बिखर गई. वहीं, टीम के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मलान ने विकेटों की पतझड़ के बीच एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली. उन्होंने 128 गेंदो में 12 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 134 रनों की पारी खेली और टीम को 287 रनों तक पहुंचाया. वहीं, इस टारगेट को कंगारू टीम ने 19 गेंदे रहते हासिल कर लिया. मेजबानों के खिलाफ हार के बाद जोस बटलर ने निराशा जताई है.

हमें जल्दी विकेट लेने की जरूरत थी- जोस बटलर

जोस बटलर ने मैच के बाद निराशा जताते हुए कहा ‘मैं मैच के परिणाम से खुश नहीं हूं. हमारी टीम एक निश्चित कैरेक्टर के साथ खेलना चाहती थी. डेविड मलान हमें वहां तक ले जाने के लिए शानदार थे. हमने मैदान में अलग-अलग प्रयोग करने की कोशिश की. हम खुश नहीं थे क्योंकि हमें जल्दी विकेट लेने की जरूरत थी. अब शनिवार के मुकाबले में परिवर्तन देखने को मिलेंगे. देखना होगा की अनुभवी बल्लेबाज कैसा महसूस करेंगे.’

रवि शास्त्री ने अपने मुंह कर दी खुद की तारीफ, राहुल द्रविड़ को सुनाए असहनीय ताने, जानें क्या है पूरा मामला

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के सामने इंग्लैंड पस्त

288 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम के शीर्ष क्रम से बेहतरीन प्रदर्शन किया. डेविड वॉर्नर (86), ट्रेविस हेड(69) और स्टीव स्मिथ (80) की आतिशी पारियों की बदौलत मेजबान टीम ने 19 गेंद रहते जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति के समान होगा. दोनों टीमें 19 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी.

Tags: Australia vs England, David warner, England, Jos Buttler

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here