Home Sports AUS vs ENG ODI: डेविड मलान के शतक पर भारी पड़े वार्नर, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को धोया – aus vs eng odi australia beat world champions england in first odi take 1 0 lead in series – News18 हिंदी

AUS vs ENG ODI: डेविड मलान के शतक पर भारी पड़े वार्नर, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को धोया – aus vs eng odi australia beat world champions england in first odi take 1 0 lead in series – News18 हिंदी

0
AUS vs ENG ODI: डेविड मलान के शतक पर भारी पड़े वार्नर, ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को धोया – aus vs eng odi australia beat world champions england in first odi take 1 0 lead in series – News18 हिंदी

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा था
टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी दी, इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी
लेकिन मलान ने 134 रन की शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा था

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत देते हुए 147 रन जोड़े, जो बाद में टीम को जीत दिलाने में अहम साबित हुए. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा था. टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी दी, इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन डाविड मलान ने 134 रन की शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा था. उनकी पारी की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा, जो सीरीज बचाने के लिए इंग्लैंड के लिए बेहद अहम होगा. पहले वनडे में बल्लेबाजों का दबदबा रहा. एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था, इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और 31 रनों पर ही जेसन रॉय, फिल साल्ट और विंस के रूप में 3 विकेट गंवा दिए. वहीं एक छोर संभालकर कर खेल रहे डेविड मलान के साथ सैम बिलिंग्स ने एक छोटी साझेदारी निभाई, लेकिन वह 17 रन के निजी स्कोर पर स्टॉयनिस का शिकार बन गए.

IND vs NZ: टी20 मैच से पहले वेलिंगटन से आई क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ने वाली खबर, बारिश बन सकती है विलेन

विराट कोहली का वह छक्का, जिसे आईसीसी ने चुना ‘ग्रेटेस्ट T20 शॉट ऑफ आल टाइम’, देखें VIDEO

इंग्लैंड को मुश्किल से निकालने में ओपनर डेविड मलान का बड़ा योगदार रहा, उन्होंने 128 गेंदों पर 134 रनों की दमदार पारी खेली, उनकी इस दमदार पारी की बदौलत इंग्लैंड का स्कोर 50 ओवर में 9 विकेट पर 287 तक पहुंचा दिया. 66 पर 4 विकेट गंवाने के बाद बटलर, डॉसन, लिविंगस्टोन और डेविड विली (34 नाबाद) ने छोटी-छोटी साझेदारियां कर मलान का साथ दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस व एडम जैम्पा ने 3-3 विकेट झटके. वहीं मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टॉयनिस को 1-1 सफलता मिली.

वार्नर, हेड के बाद स्मिथ ने जीत तक पहुंचाया स्कोर
जवाब में 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम को डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शुरुआत दी. वॉर्नर ने 84 गेंदों पर 86 तो हेड ने 57 गेंदों पर 69 रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए महज 19.4 ओवर में 147 रन जोड़ दिए. मार्नस लाबुशेन सिर्फ 4 रन ही बना सके लेकिन स्टीव स्मिथ ने 80 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. अंत में एलेक्स कैरी ने 21 और कैमरन ग्रीन ने नाबाद 20 रनों का योगदान देते हुए स्मिथ के साथ मिलकर टीम को 6 विकेट से आसान जीत दिला दी. इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने 2 और लियाम डॉसन व क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिए.

Tags: AUS vs ENG, Australia Cricket Team, England cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here