Home Sports ENG vs AUS: डेविड मलान के शतक से इंग्लैंड ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 288 का लक्ष्य, कप्तान कमिंस ने भी किया कमाल – england gave australia a target of 288 with david malan century captain pat cummins also did wonders – News18 हिंदी

ENG vs AUS: डेविड मलान के शतक से इंग्लैंड ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 288 का लक्ष्य, कप्तान कमिंस ने भी किया कमाल – england gave australia a target of 288 with david malan century captain pat cummins also did wonders – News18 हिंदी

0
ENG vs AUS: डेविड मलान के शतक से इंग्लैंड ने दिया ऑस्ट्रेलिया को 288 का लक्ष्य, कप्तान कमिंस ने भी किया कमाल – england gave australia a target of 288 with david malan century captain pat cummins also did wonders – News18 हिंदी

[ad_1]

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे एडिलेड ओवल में खेला रहा है. डेविड मलान के 132 रन की बदौलत इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पहली बार वनडे टीम की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए. कमिंस ने 62 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके अलावा लेग स्पिनर जंपा ने भी तीन विकेट चटकाया.

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय की टीम में वापसी हुई है. लेकिन वह टीम को बड़ी शुरुआत दिलाने में असफल रहे. उनके जोड़ीदार फिल साल्ट चौथे ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर 14 रन बनाकर स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे. इसके दो गेंद बाद ही जेसन 6 रन बनाकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए. चौथे नंबर पर उतरे जेम्स विंस भी कुछ खास नहीं कर सके. वह 5 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को कैच दे बैठे.

डेविड मलान के अकेले संभाला मोर्चा
सैम बिलिंग्स ने थोड़े समय के लिए क्रीज पर मलान का साथ दिया. वह 22 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर बोल्ड हो गए. टी20 में ओपनिंग करने वाले इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने मलान के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी निभाई. बटलर को एडम जंपा ने वापस पवेलियन भेजा.

HotStar या SonyLiv पर नहीं आएगा भारत-न्यूजीलैंड मैच, जानें कहां और कब देख सकते हैं IND vs NZ LIVE मुकाबला

डेविड मलान ने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा
मलान ने 10वें वनडे इंटरनेशनल में करियर का दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने 128 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के की मदद से 132 रन की पारी खेली. उनके अलावा डेविड विली 40 गेंदों में तीन चौके की मदद से नाबाद 32 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस और मिचेल स्टार्क ने एक-एक विकेट चटकाया.

Tags: Australia, Australia vs England, England, Jos Buttler, Pat cummins

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here